कृमिमुक्ति दवा खाने से छह छात्र बीमार

Published at :11 Feb 2017 8:32 AM (IST)
विज्ञापन
कृमिमुक्ति दवा खाने से छह छात्र बीमार

छपरा (सारण) : कृमिमुक्ति दिवस के अवसर पर कृमि नाशक खाने से एक निजी स्कूल के छह छात्र-छात्रा शुक्रवार को बीमार हो गये. छात्रों को आनन-फानन में विद्यालय के शिक्षकों ने सदर अस्पताल में भरती कराया. इसकी सूचना पाकर क्षेत्रीय स्वास्थ्य अपर निदेशक डॉ अरुण कुमार सिंह ने विद्यालय में जाकर इसकी जांच की. विद्यालय […]

विज्ञापन
छपरा (सारण) : कृमिमुक्ति दिवस के अवसर पर कृमि नाशक खाने से एक निजी स्कूल के छह छात्र-छात्रा शुक्रवार को बीमार हो गये. छात्रों को आनन-फानन में विद्यालय के शिक्षकों ने सदर अस्पताल में भरती कराया. इसकी सूचना पाकर क्षेत्रीय स्वास्थ्य अपर निदेशक डॉ अरुण कुमार सिंह ने विद्यालय में जाकर इसकी जांच की. विद्यालय ने अन्य छात्रों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली.
सदर अस्पताल में लाये गये छात्र-छात्राओं को उपचार के एक घंटे बाद छुट्टी दे गयी. आपातकालीन कक्ष में तैनात डॉ ज्योति शरण ने बताया कि सामान्य तौर पर छोटे बच्चे दवा खाने से कतराते हैं और दवा खाने के बाद उलटी कर देते हैं. विद्यालय में सामूहिक रूप से सभी छात्रों को दवा खिलाये जाने के बाद एक छात्र ने उलटी कर दिया. डॉ शरण के अनुसार सभी छात्र सामान्य हैं. और उपचार के बाद अस्पताल छुट्टी दे दी गयी है.
बीमार होने वाले छात्रों में रूपम कुमार, रितेश सरण, पल्लव कुमारी, सुहाना सिंह, सृष्टि कुमारी, अर्पिता शामिल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन