पेशा कर नहीं देने वाले 32 डॉक्टरों को नोटिस

छपरा (सदर) : पेशा कर अधिनियम के तहत निर्धारित टैक्स देने के प्रति उदासीन 32 निजी चिकित्सकों को वाणिज्यकर विभाग ने नोटिस जारी किया है. साथ ही निर्धारित तिथि तक पेशा कर जमा नहीं करने वाले संबंधित चिकित्सकों के विरुद्ध विभागीय नियम के तहत जुर्माना की भी चेतावनी दी है. वहीं विभिन्न पेशा से जुड़े […]
छपरा (सदर) : पेशा कर अधिनियम के तहत निर्धारित टैक्स देने के प्रति उदासीन 32 निजी चिकित्सकों को वाणिज्यकर विभाग ने नोटिस जारी किया है. साथ ही निर्धारित तिथि तक पेशा कर जमा नहीं करने वाले संबंधित चिकित्सकों के विरुद्ध विभागीय नियम के तहत जुर्माना की भी चेतावनी दी है. वहीं विभिन्न पेशा से जुड़े लगभग एक हजार लोगों को नोटिस जारी करने के लिए विभाग ने सूची तैयार कर ली है. जिन्हें एक सप्ताह के अंदर नोटिस भेजा जायेगा.
वाणिज्य कर सारण अंचल के उपायुक्त की माने तो पेशा कर नहीं चुकाने वाले 13 कोचिंग संचालकों, 20 ब्यूटी पार्लर के अलावा केवल ऑपरेटर, सिनेमा हॉल संचालक आदि की सूची बनाने के बाद भेजने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. सरकार ने पेशा कर अधिनियम 2011 संशोधित 2016 के तहत विभिन्न पेशा करने वाले लोगों को निर्धारित दर से पेशा कर भुगतान करने के लिए प्रावधान किया है. परंतु, जिले में 90 फीसदी विभिन्न पेशों से जुड़े संचालक पेशा कर का भुगतान नहीं कर रहे है. जिससे सरकार को राजस्व की क्षति हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




