700 व्यवसायियों को वाणिज्य कर का नोटिस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Feb 2017 8:09 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा (सदर) : वाणिज्य कर विभाग का विभिन्न प्रकार का लाखों रुपये का बकाया नहीं देने वाले जिले के 700 व्यवसायियों के विरुद्ध विभाग ने नोटिस जारी किया है. साथ ही संबंधित व्यवसायियों को लिखा है कि निर्धारित तिथि तक बकाया का भुगतान नहीं करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी. विभाग ने यह आदेश छपरा […]
विज्ञापन
छपरा (सदर) : वाणिज्य कर विभाग का विभिन्न प्रकार का लाखों रुपये का बकाया नहीं देने वाले जिले के 700 व्यवसायियों के विरुद्ध विभाग ने नोटिस जारी किया है. साथ ही संबंधित व्यवसायियों को लिखा है कि निर्धारित तिथि तक बकाया का भुगतान नहीं करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी. विभाग ने यह आदेश छपरा शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के व्यवसायियों तथा ईंट भट्ठा संचालकों पर जारी किया है, जिससे संबंधित व्यवसायियों में खलबली है. यह बकाया राशि वित्तीय वर्ष 2005-06 से लेकर 16-17 तक की है.
स्वीकृत कर, निर्धारित कर, अंकेक्षण आपत्ति आदि से संबंधित है बकाया : वाणिज्य कर विभाग के विभिन्न तिथियों को व्यवसायियों को भेजे नोटिस में जिन बकाया का जिक्र किया है. उनमें निर्धारित कर बकाया, स्वीकृत कर बकाया, अंकेक्षण आपत्ति संबंधित बकाया, ईंट भट्ठा के कंपांडिंग से संबंधित बकाया शामिल है. विभिन्न मदों के कर बकाया की ये राशि लगभग डेढ़ से दो करोड़ होने का अनुमान है.
वाणिज्यकर संयुक्त आयुक्त सारण तथा मुजफ्फरपुर प्रमंडल से प्राप्त अंतिम अंकेक्षण प्रतिवेदन के आलोक में कर, ब्याज आदि वसूलना है. जिस मामले में विभाग के पदाधिकारी व कर्मी नोटिस भेजने व व्यवसायियों के पहुंचने पर उनका निष्पादन करने में लगे हैं.
वहीं वैसे व्यवसायी जिन पर ज्यादा बकाया है, वे भी नोटिस मिलने के बाद परेशान नजर आ रहे हैं. विभाग ने वैसे व्यवसायियों के नोटिस में यह भी लिखा है कि बकाया भुगतान से संबंधित नोटिस के बाद विभाग से किसी भी प्रकार के दावा-आपत्ति का भी निराकरण करा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




