नशे का विरोध करने पर गला रेत कर पत्नी की हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Feb 2017 8:08 AM (IST)
विज्ञापन

नियापुर (सारण) : नशे का विरोध करने से आक्रोशित पति ने धारदार हथियार से पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी. मामला थाना क्षेत्र के हरपुर का है. मृतका 26 वर्षीया प्रियंका देवी एवं हत्यारा पति मनोज कुमार सिंह है. घटना की सूचना पर थाने के एएसआइ उपेंद्र सिंह ने दल-बल के साथ घटना […]
विज्ञापन
नियापुर (सारण) : नशे का विरोध करने से आक्रोशित पति ने धारदार हथियार से पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी. मामला थाना क्षेत्र के हरपुर का है. मृतका 26 वर्षीया प्रियंका देवी एवं हत्यारा पति मनोज कुमार सिंह है.
घटना की सूचना पर थाने के एएसआइ उपेंद्र सिंह ने दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में ले आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टर्माटम हेतु सदर अस्पताल छपरा भेज दिया. घटना के बाद हत्यारा पति घर तीन छोटी-छोटी बच्चियों को छोड़ फरार हो गया. घटना गुरुवार की देर रात्रि की है.
घटना की जानकारी आसपड़ोस के लोगों को तब हुई जब शुक्रवार की अहले सुबह मृतका की पुत्री अपनी मां को लहूलुहान स्थिति में देख चिल्लाने लगी. घटना के सबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार हत्यारा पति हर हमेशा नशीला पदार्थ एवं शराब के नशे में जुआ खेलने का आदि था. इसको लेकर आये दिन पति-पत्नी में विवाद होता था. सूत्रों की मानें तो घटना की रात्रि भी पति नशे में धुत हो घर पहुंचा था. इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ.
विवाद से आक्रोशित पति ने पत्नी के मुंह में कपड़ा ठुस घर में रखे धारदार हथियार से उसकी गला रेत हत्या कर दी. थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह ने बताया कि मृतका के दोनों भाई शव का पोस्टमार्टम कराने शव के साथ गये हैं. उनके लौटने के बाद उनके बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. अनुसंधान में जुटी पुलिस घटना से जुड़े सभी बिंदुओं पर जांच में जुटी है. हत्यारे पति की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.
कैसे होगी मृतका की तीन अबोध मासूम पुत्रियों की परवरिश : मृतका की तीन पुत्रियां पांच वर्षीया ब्यूटी, दो वर्षीया स्वीटी एवं छह माह की अदिति की परवरिश कैसी होगी, एक यक्ष प्रश्न है. बड़ी पुत्री मां की हत्या के बाद बिलखते रही थी. वहीं अन्य दो पुत्रियां को मां की मौत क्या होती है, के आभास से अनभिज्ञ दिख रही थीं. बड़ी पुत्री जिसे खुद सहारे की जरूरत है, वह अपनी छोटी-छोटी मासूम बहनों का सहारा बन रही थी.
वीभत्स तरीके से की गयी हत्या : पति द्वारा पत्नी की जिस वीभत्स तरीके से हत्या की गयी, उस स्थिति में जल्लाद भी रूह कांप जाये.घटना को अंजाम देते समय पत्नी चीखे-चिल्लाये नहीं को ध्यान में रख पहले उसके मुंह में कपड़ा ठुसा गया फिर धारदार फसुली से गला रेत दिया.
हत्या की घटना पूर्व सुनियोजित तो नहीं : हत्यारा पति जलालपुर बाजार में पान की दुकान चला जीविकोपार्जन करता था और जलालपुर में ही किराये का मकान ले पत्नी एवं बच्चों के साथ रहता था.
वसंत पंचमी के दिन घर पर सपरिवार आया था. कहीं पत्नी को हत्या की नीयत से ही तो घर लाया था. क्योंकि पति को इस बात की जानकारी थी कि फिलवक्त घर पर अन्य कोई सदस्य नहीं है,जहां घटना को सुरक्षित ढंग से अंजाम दिया जा सकता है. लंबे समय बाद सपरिवार घर आना एवं दूसरे दिन ही घटना को अंजाम दिये जाने से घटना पूर्व से सुनियोजित थी, कि लोगों में चर्चा रही. पति में नशा सेवन,जुआ खेलने सहित सभी अवगुण थे, जिसका विरोध पत्नी अक्सर किया करती थी. इसको ले अक्सर पति-पत्नी के बीच विवाद होता था.
छह वर्ष पूर्व हुई थी शादी : ग्रामीणों के अनुसार छह वर्ष पूर्व हत्यारे पति मनोज की शादी थाना क्षेत्र के ही रामकोला निवासी गोपाल सिंह की पुत्री मृतका प्रियंका के साथ हुई थी. शादी के कुछ दिन बाद तक स्थिति सामान्य रही, मगर उसके बाद पति अवगुण की गिरफ्त में चला गया. जानकारी होने पर पत्नी एवं परिजनों द्वारा विरोध करने पर विवाद होने लगा, जिसके बाद मनोज सपरिवार जलालपुर चला गया एवं पान की दुकान खोल अपना तथा परिवार का भरण-पोषण करता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




