बंदी मुन्ना ठाकुर को कारा प्रशासन ने वापस लौटाया

छपरा (सदर) : छपरा जेल गेट पर बुधवार की रात लगभग 9 बजे उस समय जेल के पदाधिकारी हैरत में रह गये जब एक सप्ताह पूर्व हत्या समेत अन्य मामलों में छपरा जेल में बंद विजय कुमार ठाकुर उर्फ मुन्ना ठाकुर को पीएमसीएच से बिना मुक्ति पत्र पुलिस छपरा पहुंच गयी. छपरा मंडल कारा के […]
छपरा (सदर) : छपरा जेल गेट पर बुधवार की रात लगभग 9 बजे उस समय जेल के पदाधिकारी हैरत में रह गये जब एक सप्ताह पूर्व हत्या समेत अन्य मामलों में छपरा जेल में बंद विजय कुमार ठाकुर उर्फ मुन्ना ठाकुर को पीएमसीएच से बिना मुक्ति पत्र पुलिस छपरा पहुंच गयी. छपरा मंडल कारा के काराधीक्षक सुभाष प्रसाद व अन्य पदाधिकारियों ने बिना मुक्ति पत्र के मुन्ना को छपरा जेल में रखने से इनकार कर दिया. काराधीक्षक प्रसाद का स्कॉट कर रही टीम के पदाधिकारियों से कहना था कि बिना मुक्ति पत्र प्राप्त किये मुन्ना ठाकुर को छपरा जेल में रखना पूरी तरह से नियम विरुद्ध होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




