बंद घर से आभूषण समेत लाखों की संपत्ति चुरायी

Published at :01 Feb 2017 3:39 AM (IST)
विज्ञापन
बंद घर से आभूषण समेत लाखों की संपत्ति चुरायी

छपरा (सारण) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के प्रभुनाथ हाउसिंग कॉलोनी में निरंजन श्रीवास्तव के बंद पड़े घर से अज्ञात चोरों ने पांच लाख के आभूषण, 30 हजार नकद समेत लाखों की संपत्ति की चोरी कर ली. घटना सोमवार की रात की है. गृह स्वामी अपने परिवार के सदस्यों के साथ रांची गये थे. चोरी की […]

विज्ञापन

छपरा (सारण) : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के प्रभुनाथ हाउसिंग कॉलोनी में निरंजन श्रीवास्तव के बंद पड़े घर से अज्ञात चोरों ने पांच लाख के आभूषण, 30 हजार नकद समेत लाखों की संपत्ति की चोरी कर ली. घटना सोमवार की रात की है. गृह स्वामी अपने परिवार के सदस्यों के साथ रांची गये थे. चोरी की घटना की जानकारी गृह स्वामी को आसपास के लोगों ने मोबाइल से दी.

घर पहुंचे गृह स्वामी ने पाया कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है. अलमीरा और बॉक्स तोड़ कर उसमें से चोरों ने आभूषण, 30 हजार नकद चुरा लिये हैं. गृह स्वामी ने घटना की सूचना मुफस्सिल थाने की पुलिस को दी. पुलिस ने वहां जाकर घटना की जांच की. गृह स्वामी ने बताया कि चोरों चोरों ने छत के सहारे घर में प्रवेश किया और चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरी की इस घटना से आसपास के ग्रामीणों में भय व दहशत का माहौल है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिस पर काबू पाने में पुलिस विफल है.
इसी थाना क्षेत्र के चांदमारी रोड निवासी भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारी के घर से चोरों ने लाखों रुपये के आभूषण तथा नकद की चोरी कर लिी थी. दो माह के अंदर मुफस्सिल थाना क्षेत्र में चोरी की दो दर्जन घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन किसी भी मामले का उद्भेदन पुलिस नहीं कर सकी है. पुअनि संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस इसकी जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन