70 करोड़ के डीसी बिल को त्रुटिपूर्ण बता लौटाया

Published at :01 Feb 2017 3:38 AM (IST)
विज्ञापन
70 करोड़ के डीसी बिल को त्रुटिपूर्ण बता लौटाया

छपरा (सदर) : बिहार के महालेखाकार (एजी) ने सारण जिले से वित्तीय वर्ष 12-13 से लेकर 15-16 तक आपदा प्रबंधन मद में भेजे गये उपयोगिता प्रमाणपत्र को त्रुटिपूर्ण मानते हुए निराकरण हेतु लौटा दिया है. साथ ही एक सप्ताह में लगभग 70 करोड़ रुपये आपदा के विभिन्न मदों में मिली राशि के उपयोगिता प्रमाणपत्र का […]

विज्ञापन

छपरा (सदर) : बिहार के महालेखाकार (एजी) ने सारण जिले से वित्तीय वर्ष 12-13 से लेकर 15-16 तक आपदा प्रबंधन मद में भेजे गये उपयोगिता प्रमाणपत्र को त्रुटिपूर्ण मानते हुए निराकरण हेतु लौटा दिया है. साथ ही एक सप्ताह में लगभग 70 करोड़ रुपये आपदा के विभिन्न मदों में मिली राशि के उपयोगिता प्रमाणपत्र का ब्योरा त्रुटि सुधार कर देने को कहा है.

महालेखाकार के इस पत्र के आलोक में डीएम दीपक आनंद ने छपरा नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी, नजारत उपसमाहर्ता तथा सभी अंचलकों के सीओ को पत्र भेजकर अपने-अपने कार्यालय के नाजिर-प्रधान सहायक को आवश्यक कागजात के साथ जिला आपदा प्रबंधन शाखा में प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया है, जिससे उपयोगिता प्रमाण पत्र से संबंधित त्रुटियों का निराकरण कर हर हाल में छह फरवरी तक राज्य मुख्यालय को भेजा जा सके. उपयोगिता प्रमाणपत्र की जांच के बाद राशि का समायोजन नहीं होने के कारण कोषागार से संबंधित मदों की लंबित राशि की भी निकासी नहीं हो पा रही है.

हालांकि दो वर्ष पूर्व ही 2012-13 से 14-15 तक के उपयोगिता प्रमाणपत्र जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय द्वारा भेजा गया था. परंतु, दो साल बाद लौटाये जाने के कारण संबंधित कार्यालयों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पुन: उन त्रुटियों का समाधान करने निश्चित तौर पर परेशानी होगी.

डीएम ने कार्यपालक पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्ता व सीओ को पत्र लिखा
त्रुटि के निराकरण का दिया निर्देश
आपदा प्रबंधन कार्यालय में चार से होगा त्रुटियों का निराकरण
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन