हथियार के साथ एक गिरफ्तार अपराधी गिरफ्तार

Published at :23 Dec 2016 3:51 AM (IST)
विज्ञापन
हथियार के साथ एक गिरफ्तार अपराधी गिरफ्तार

क्राइम . संदेश मांझी वाहन लूट की घटनाओं को देता था अंजाम संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू छपरा (सारण) : वाहन लुटेरा गिरोह के एक अपराधी को हथियार और लूट की पिकअप वैन के साथ भगवान बाजार थाना की पुलिस ने बुधवार की रात गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अपराधी पुलिस को चकमा देकर भाग […]

विज्ञापन

क्राइम . संदेश मांझी वाहन लूट की घटनाओं को देता था अंजाम

संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू
छपरा (सारण) : वाहन लुटेरा गिरोह के एक अपराधी को हथियार और लूट की पिकअप वैन के साथ भगवान बाजार थाना की पुलिस ने बुधवार की रात गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अपराधी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भगवान बाजार थाना क्षेत्र के बुटी मोड़ के पास छापेमारी की. इसी दौरान बिना नंबर के एक पिकअप वैन पर सवार तीन युवक मिले. पुलिस ने जांच शुरू की. इसी दौरान अपराधी भाग गये. एक अपराधी पकड़ा गया. जिसके पास से देशी कट्टा, दो मोबाइल बरामद हुआ. गिरफ्तार अपराधी डोरीगंज थाना क्षेत्र के रसलपुरा गांव के सुदेश्वर मांझी का पुत्र संदेश मांझी है.
थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर पुअनि मिथिलेश कुमार ने बुटी मोड़ के पास छापेमारी की. जांच के दौरान बरामद पिकअप वैन का कोई कागजात नहीं दिखाया गया. युवक की तलाशी के दौरान अवैध आग्नेयास्त्र मिलने से स्पष्ट हो गया कि यह अपराधी है. सख्ती से पूछताछ करने पर गिरफ्तार अपराधी ने बताया कि वह बड़े माल वाहक वाहनों को लूटते हैं. बुधवार की रात में भी तीनों अपराधी लूट की घटना को अंजाम देने के लिए निकले थे. पुलिस निरीक्षक ने बताया कि फरार दोनों अपराधियों की पहचान कर लिया गया है और दोनों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. इस संबंध में पुलिस ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है. बरामद पिकअप वैन का सत्यापन कराया जा रहा है.
उन्होंने बताया कि पिकअप वैन के लूट की होने की आशंका है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन