बोलेरो-बाइक की टक्कर में तीन घायल

Published at :01 Dec 2016 4:39 AM (IST)
विज्ञापन
बोलेरो-बाइक की टक्कर में तीन घायल

नगरा : नगरा ओपी थाना क्षेत्र के कादीपुर नबीगंज के युवक सड़क दुर्घटना में घायल हो गये. तीनो युवक बनियापुर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. उक्त युवक कादीपुर नबीगंज के निवासी है. शादी समारोह में शामिल होने जा रहे युवक मंगलवार को धोबवल बाजार पर पहुंचते ही बोलेरो और बाइक की आमने-सामने […]

विज्ञापन

नगरा : नगरा ओपी थाना क्षेत्र के कादीपुर नबीगंज के युवक सड़क दुर्घटना में घायल हो गये. तीनो युवक बनियापुर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. उक्त युवक कादीपुर नबीगंज के निवासी है. शादी समारोह में शामिल होने जा रहे युवक मंगलवार को धोबवल बाजार पर पहुंचते ही बोलेरो और बाइक की आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गयी.

जिससे तीनो युवक घायल हो गये. घायल युवकों को ग्रामीणों ने आचेता अवस्था में आनन-फानन में बनियापुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जिससे चिकित्सक ने तीनो की हालात गंभीर देखते हुए छपरा सदर अस्तपताल भेज दिया. घायल युवक में उमर अली का 16 वर्षीय पुत्र नूर आलम,साहेब आलम का 20 वर्षीय पुत्र इर्शाशाद आलम, वहीं एक 35 वर्षीय महबूब आलम शामिल है. इन तीनो के इलाज के बाद एक युवक की स्थिति गंभिर देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया गया. रेफर में युवक साहेब आलम का 20 वर्षीय पुत्र इरशाद आलम बताया जाता है. वहीं एक युवक का छपरा सदर अस्तपताल में इलाज चल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन