बंद घर से नकदी समेत हजारों की संपत्ति चोरी चोचुराया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Nov 2016 5:06 AM (IST)
विज्ञापन

चोरों द्वारा बिखेरा गया सामान. छपरा (सारण) : शहर के शिल्पी पोखरा स्थित बंद पड़े एक घर से रविवार की रात अज्ञात चोरों ने 10 हजार नकद व एक लाख के आभूषण समेत हजारों रूपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर लिया. गृहस्वामी राकेश कुमार ने नगर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज […]
विज्ञापन
चोरों द्वारा बिखेरा गया सामान.
छपरा (सारण) : शहर के शिल्पी पोखरा स्थित बंद पड़े एक घर से रविवार की रात अज्ञात चोरों ने 10 हजार नकद व एक लाख के आभूषण समेत हजारों रूपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर लिया.
गृहस्वामी राकेश कुमार ने नगर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. गृह स्वामी का उसी मुहल्ले में एक और मकान है. घटना की रात सभी लोग उसी मकान में थे. गृहस्वामी के पुत्र अंकित की पांच दिनों पहले शादी और तीन दिन पहले वर-वधू स्वागत समारोह का आयोजन दूसरे घर पर था. सभी लोग उसी घर में रह रहे थे.
इस वजह से यह घर बंद था. इसी का लाभ चोरों ने उठाया. घर में रखे अलमीरा और बक्सा तोड़कर उसमें रखे नकद दस हजार के अलावा एक लाख रुपये मूल्य की चोरी कर लिया. सुबह में परिवार के सदस्य जब पुराने घर गये तो, सारा सामान बिखरा हुआ पाया. बॉक्स और अालमारी टूटा था. इसकी सूचना पुलिस को दी. नगर थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




