पोस्मार्टम हाउस बनकर तैयार, उद्घाटन का लोगों को है इंतजार

छपरा (सारण) : सदर अस्पताल परिसर में सारण प्रमंडल का पहला शव गृह सह पोस्टमार्टम हाउस बनकर तैयार है. जिसे अब उद्घाटन का इंतजार है. शुक्रवार को सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ शंभूनाथ सिंह और अस्पताल प्रबंधक राजेश्वर प्रसाद ने नव निर्मित पोस्टमार्टम हाउस का निरीक्षण किया. इसके उद्घाटन कराये जाने की तैयारी अस्पताल प्रशासन […]
छपरा (सारण) : सदर अस्पताल परिसर में सारण प्रमंडल का पहला शव गृह सह पोस्टमार्टम हाउस बनकर तैयार है. जिसे अब उद्घाटन का इंतजार है. शुक्रवार को सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ शंभूनाथ सिंह और अस्पताल प्रबंधक राजेश्वर प्रसाद ने नव निर्मित पोस्टमार्टम हाउस का निरीक्षण किया. इसके उद्घाटन कराये जाने की तैयारी अस्पताल प्रशासन ने शुरू कर दी है. एक करोड़ की लागत से नव निर्मित पोस्टमार्टम हाउस के चालू हो जाने से शवों का पोस्टमार्टम करने में न केवल सहूलियत होगी, बल्कि लावारिस शवों को 72 घंटे रखने के सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का अनुपालन भी सुनिश्चित हो सकेगा.
आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित और पूरी तरह वातानुकूलित शव गृह सह अंत्यपरीक्षण गृह का निर्माण करीब दो वर्ष पहले शुरू हुआ था. भवन पूरी तरह बनकर तैयार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




