ग्रामीण क्षेत्रों में भी नोट बंदी के खिलाफ निकला विरोध मार्च

तरैया/लहलादपुर/ दाउदपुर/ दरियापुर : तरैया बाजार स्थित एसबीआई बैंक के सामने एसएच 73 को भाकपा माले के कार्यकर्ताओं भारत बंद के दौरान धंटो यातायात बाधित किया. भाकपा माले के एरिया कमिटी के सचिव व पूर्व मुखिया सभापति राय के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बैनर व झंडे लेकर सड़क पर उतरे तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी […]
तरैया/लहलादपुर/ दाउदपुर/ दरियापुर : तरैया बाजार स्थित एसबीआई बैंक के सामने एसएच 73 को भाकपा माले के कार्यकर्ताओं भारत बंद के दौरान धंटो यातायात बाधित किया. भाकपा माले के एरिया कमिटी के सचिव व पूर्व मुखिया सभापति राय के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बैनर व झंडे लेकर सड़क पर उतरे तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नोटबंदी के खिलाफ जमकर नारे लगाये. भाकपा माले द्वारा नोटबंदी के खिलाफ भारत बंद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाकपा माले सचिव श्री राय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कालाधन के नाम पर गरीबों को परेशान करने का काम किया है. सभा को संबोधित करने वालों में सभापति राय,ललन सिंह उर्फ़ गांधी जी,रजनीकांत
रमण,नागेन्द्र कुशवाहा,डॉ विजय शंकर शर्मा,अनुज कुमार दास समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे. लहलादपुर संवाददाता के अनुसार केन्द्र सरकार के नोटबंदी के विरुद्ध विपक्षियों द्वारा भारत बंद का आह्वान प्रखंड अन्तर्गत बिल्कुल ही बेअसर रहा.सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाएं प्रतिदिनों की तरह आज भी खुली रहीं. कहीं भी किसी के द्वारा बंद कराने का असफल प्रयास भी करते नहीं देखा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




