पत्रकार के परिजनों को मुआवजा व शहीद का दर्जा दिये जाने की मांग

छपरा : सासाराम में पत्रकार धर्मेंद्र कुमार सिंह की हत्या पर सारण जिला पत्रकार संघ की आपात बैठक आयोजित की गयी. मौके पर दो मिनट का मौन रखकर मृतक के आत्मा की शांति व परिवार के लोगों को इस वेदना को सहने की शक्ति की कामना की गयी. इस मौके पर प्रस्ताव पारित कर पत्रकार […]
छपरा : सासाराम में पत्रकार धर्मेंद्र कुमार सिंह की हत्या पर सारण जिला पत्रकार संघ की आपात बैठक आयोजित की गयी. मौके पर दो मिनट का मौन रखकर मृतक के आत्मा की शांति व परिवार के लोगों को इस वेदना को सहने की शक्ति की कामना की गयी. इस मौके पर प्रस्ताव पारित कर पत्रकार श्री सिंह को शहीद का दर्जा देने व 25 लाख मुआवजा देने, सासारराम एसपी को अविलंब स्थानांतरित करने, अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने, हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं मुख्यमंत्री के सात निश्चयों में पत्रकारों का संदर्भ जोड़ने की मांग की गयी.
आगामी 17 नवंबर को नगरपालिका चौक पर एक दिवसीय महाधरना आयोजित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, महासचिव पंकज कुमार, धर्मेंद्र रस्तोगी, देवेंद्र श्रीवास्तव, कृष्ण नारायण सिंह रमण, सुरभित दत, अमन कुमार सिंह आदि शामिल थे. वहीं दूसरी ओर भगत सिंह चिंतन मंच ने चार्ल्स डार्विन स्टडी सेंटर में बैठक आयोजित कर हत्या की भर्त्सना की गयी. मौके पर सियाराम सिंह, केशव सिंह, राहुल कुमार, चंदन, सूरज, दीपक, मंटू, कृष्णा, मनीषा, अलका आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




