ट्रक ने झोंपड़ी में सो रहे दो युवकों को कुचला

छपरा (सारण) : शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर पुल के पास झोंपड़ी में सो रहे दो युवकों को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद डाला. घटना बुधवार की सुबह 5:30 बजे की है. छपरा-गाजीपुर एनएच 19 के किनारे झोंपड़ी में चौकी पर दो युवक सो रहे थे. इसी दौरान गाजीपुर की तरफ से गेहूं […]
छपरा (सारण) : शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर पुल के पास झोंपड़ी में सो रहे दो युवकों को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद डाला. घटना बुधवार की सुबह 5:30 बजे की है. छपरा-गाजीपुर एनएच 19 के किनारे झोंपड़ी में चौकी पर दो युवक सो रहे थे. इसी दौरान गाजीपुर की तरफ से गेहूं का बीज लेकर आ रहे ट्रक के चालक ने संतुलन खो दिया और अनियंत्रित होकर ट्रक झोंपड़ी को रौंदते हुए गड्ढे में पलट गया. ट्रक से कुचलने के कारण झोंपड़ी में सो रहे दोनों युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.
मृतकों में ब्रह्मपुर पुल निवासी राम अवतार चौधरी का पुत्र बबुआ चौधरी (18 वर्ष) और छठ्ठू चौधरी का पुत्र राजा चौधरी (20 वर्ष) शामिल हैं. दुर्घटना के बाद ट्रक को छोड़ कर चालक व खलासी फरार हो गये. सूचना पर भगवान बाजार थाने की पुलिस पहुंची और जेसीबी की मदद से ट्रक के नीचे दबे शवों को बाहर निकलवाया. इसी बीच आक्रोशित लोगों ने छपरा-गाजीपुर एनएच 19 और छपरा-सीवान एनएच 85 को जाम कर यातायात बाधित कर दिया. साथ ही ब्रह्मपुर पुल पर भी आगजनी कर आवागमन ठप कर दिया. मौके पर सहायक पुलिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




