ट्रक ने झोंपड़ी में सो रहे दो युवकों को कुचला

Published at :10 Nov 2016 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक ने झोंपड़ी में सो रहे दो युवकों को कुचला

छपरा (सारण) : शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर पुल के पास झोंपड़ी में सो रहे दो युवकों को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद डाला. घटना बुधवार की सुबह 5:30 बजे की है. छपरा-गाजीपुर एनएच 19 के किनारे झोंपड़ी में चौकी पर दो युवक सो रहे थे. इसी दौरान गाजीपुर की तरफ से गेहूं […]

विज्ञापन

छपरा (सारण) : शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर पुल के पास झोंपड़ी में सो रहे दो युवकों को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद डाला. घटना बुधवार की सुबह 5:30 बजे की है. छपरा-गाजीपुर एनएच 19 के किनारे झोंपड़ी में चौकी पर दो युवक सो रहे थे. इसी दौरान गाजीपुर की तरफ से गेहूं का बीज लेकर आ रहे ट्रक के चालक ने संतुलन खो दिया और अनियंत्रित होकर ट्रक झोंपड़ी को रौंदते हुए गड्ढे में पलट गया.

ट्रक से कुचलने के कारण झोंपड़ी में सो रहे दोनों युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतकों में ब्रह्मपुर पुल निवासी राम अवतार चौधरी का पुत्र बबुआ चौधरी (18 वर्ष) और छठ्ठू चौधरी का पुत्र राजा चौधरी (20 वर्ष) शामिल हैं. दुर्घटना के बाद ट्रक को छोड़ कर चालक व खलासी फरार हो गये. सूचना पर भगवान बाजार थाने की पुलिस पहुंची और जेसीबी की मदद से ट्रक के नीचे दबे शवों को बाहर निकलवाया. इसी बीच आक्रोशित लोगों ने छपरा-गाजीपुर एनएच 19 और छपरा-सीवान एनएच 85 को जाम कर यातायात बाधित कर दिया. साथ ही ब्रह्मपुर पुल पर भी आगजनी कर आवागमन ठप कर दिया. मौके पर सहायक पुलिस

ट्रक ने झोंपड़ी में सो रहे…
अधीक्षक मनीष, सदर एसडीओ सुनील कुमार, सदर सीओ विजय कुमार सिंह, भगवान बाजार थाने के एसआइ राकेश कुमार राय, चंद्रमा पांडेय, नगर थानाध्यक्ष रवि कुमार, रिविलगंज थानाध्यक्ष संतोष कुमार पहुंचे. एएसपी और एसडीओ के हस्तक्षेप के बाद आक्रोशित लोगों ने करीब पांच घंटे बाद सड़क जाम हटाया. मृतकों के परिजनों को 20-20 हजार सहायता राशि और कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन-तीन हजार रुपये की राशि प्रदान की गयी. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है.
ठप पड़ा अभियान, अतिक्रमण से परेशान
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन