अगलगी में फूस का घर राख
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Nov 2016 5:31 AM (IST)
विज्ञापन

मढौरा : प्रखंड क्षेत्र के अंवारी गांव में बीती रात अचानक आग लगने से फूसनुमा घर जल कर राख हो गया. बताया जाता है कि अंवारी निवासी इंदु साह केरात के दस बजे के आसपास अचानक आग लगने से देखते ही देखते घरके साथ नकदी अठाइस सौ रुपये, अनाज एवं कपड़े के साथ ही बर्तन […]
विज्ञापन
मढौरा : प्रखंड क्षेत्र के अंवारी गांव में बीती रात अचानक आग लगने से फूसनुमा घर जल कर राख हो गया. बताया जाता है कि अंवारी निवासी इंदु साह केरात के दस बजे के आसपास अचानक आग लगने से देखते ही देखते घरके साथ नकदी अठाइस सौ रुपये, अनाज एवं कपड़े के साथ ही बर्तन भी जल गये. आग पर ग्रामीणों ने शीघ्र काबू पा लिया.
आग लगने के सही कारण का पता तो नहीं चल सका पर लोग अनुमान लगा रहे थे की छठ में बच्चे पटाखा उड़ा रहे थे, उसी की चिंगारी से तो कहीं आग लगी हो. पीड़ित को स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि अंबिका मांझी ने एक हजार नकद रुपये की सहायता करते हुए कहा कि यथा संभव जरूरी बर्तन की व्यवस्था की जायेगी. इस मामले में सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि नियमानुसार सरकारी सहायता दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




