हर पंचायत में लगेंगे पांच चापाकल

छपरा (सदर) : मु ख्यमंत्री चापाकल योजना के तहत जिले के प्रत्येक पंचायत में पांच-पांच चापाकल चालू वित्तीय वर्ष 2016-17 में लगाये जायेंगे. इसके लिए जिले के सभी विधायकों एवं विधान पार्षदों से अनुशंसा ली जा रही है. ये चापाकल अनुशंसा के अनुसार ही चयनित जगहों पर गाड़े जायेंगे. इसके लिए प्रत्येक चापाकल पर 50 […]
छपरा (सदर) : मु ख्यमंत्री चापाकल योजना के तहत जिले के प्रत्येक पंचायत में पांच-पांच चापाकल चालू वित्तीय वर्ष 2016-17 में लगाये जायेंगे. इसके लिए जिले के सभी विधायकों एवं विधान पार्षदों से अनुशंसा ली जा रही है. ये चापाकल अनुशंसा के अनुसार ही चयनित जगहों पर गाड़े जायेंगे. इसके लिए प्रत्येक चापाकल पर 50 से 60 हजार रुपये खर्च होंगे.
पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार के अनुसार प्रत्येक एमएलए तथा एमएलसी को उनके अपने-अपने क्षेत्र में गड़वाने के लिए 100-100 चापाकल अनुशंसा का अधिकार होगा. इसके तहत प्रत्येक पंचायत में पांच-पांच, नगर परिषद क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में दो-दो तथा नगर पंचायत क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में एक-एक चापाकल की अनुशंसा संबंधित विभाग के अधिकारियों को करनी है.
ऐसी स्थिति में जिन विधान पार्षदों का क्षेत्र कई जिलों को मिलाकर है. उन्हें जिलावार चापाकल के कोटा का विभाजन कर ही अनुशंसा करने का प्रावधान है. जिले में 323 पंचायत, एक नगर परिषद तथा छह नगर पंचायत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




