1.70 लाख का बिल हुआ रूपये 400

Published at :29 Oct 2016 12:21 AM (IST)
विज्ञापन
1.70 लाख का बिल हुआ रूपये 400

दिघवारा : ‘प्रभात खबर’ में छपी खबर ने एक बार फिर अपना असर दिखाया है और खबर छपने के बाद एक कमजोर आर्थिक परिवार की महिला मदीना खातून का न केवल बड़ा टेंशन दूर हुआ है बल्कि उक्त महिला को 1 लाख 70 हजार के झटके वाले बिजली बिल से भी मुक्ति मिल गयी है.कल […]

विज्ञापन

दिघवारा : ‘प्रभात खबर’ में छपी खबर ने एक बार फिर अपना असर दिखाया है और खबर छपने के बाद एक कमजोर आर्थिक परिवार की महिला मदीना खातून का न केवल बड़ा टेंशन दूर हुआ है बल्कि उक्त महिला को 1 लाख 70 हजार के झटके वाले बिजली बिल से भी मुक्ति मिल गयी है.कल तक टेंशन में जीने वाली मदीना के चेहरों पर शुक्रवार को मुस्कान दिखी.प्रभात खबर ने मदीना जैसी महिला के चेहरों पर खुशी लाकर अपनी उपयोगिता साबित की और लोगों की तकलीफों का आईना बनने का काम किया. बता दें कि बीते दिनों नगर पंचायत के वार्ड 06 के सैदपुर बगही निवासी अशरफ अली की बेगम मदीना खातून को उसके घरेलू बिजली कनेक्शन के लिए सितंबर माह में 1 लाख 70 हजार का बिजली बिल आया और झटके वाला बिल पाकर उक्त महिला के होश उड़ गए. बाद में प्रभात खबर ने 22 अक्तूबर के अंक में पेज 09 पर शीर्षक ‘एक माह का बिजली बिल आया 1.70 लाख’ के माध्यम से प्रकाशित किया.खबर छपने के बाद दिघवारा विद्युत सब स्टेशन के जेइ निरंजन कुमार ने व्यक्तिगत पहल करते हुए उस महिला का बिजली बिल अपने कार्यालय में में मंगवाया और उसे स्वयं के पहल पर महिला को बिल के सुधर जाने की सूचना भिजवायी. पहले जिस मदीना को एक महीना का 1 लाख 70 हजार का बिल आया था उसी महिला को विभाग द्वारा चार सौ रुपया का संशोधित बिल भेजा गया है.झटके वाले बिल से राहत मिलने पर मदीना के परिजनों ने प्रभात खबर के प्रयास की सराहना कर अखबार को समस्याओं का आईना बताया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन