आज होगा एकमा नपं के मुख्य पार्षद का चुनाव

छपरा (सदर) : एकमा बाजार नगर पंचायत के मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद का चुनाव शुक्रवार को सदर एसडीओ सह एकमा बाजार नगर पंचायत के निर्वाची पदाधिकारी सुनील कुमार के कार्यालय कक्ष में होगा. दो पालियों में होने वाले इस चुनाव को लेकर सदर एसडीओ कार्यालय परिसर के दौ सौ मीटर की परिधि में […]
छपरा (सदर) : एकमा बाजार नगर पंचायत के मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद का चुनाव शुक्रवार को सदर एसडीओ सह एकमा बाजार नगर पंचायत के निर्वाची पदाधिकारी सुनील कुमार के कार्यालय कक्ष में होगा. दो पालियों में होने वाले इस चुनाव को लेकर सदर एसडीओ कार्यालय परिसर के दौ सौ मीटर की परिधि में जहां निषेधाज्ञा लागू की गयी वहीं भारी संख्या में मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी, जवान तैनात किये गये है. सदर एसडीओ सुनील कुमार के अनुसार मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद के चुनाव के लिए पूर्वाह्न 11 बजे से प्रक्रिया शुरू होगी. इस दौरान सर्व प्रथम सभी 19 नव निर्वाचित वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




