पुलिस केंद्र का होगा जीर्णोद्धार : डीआइजी

Published at :25 Oct 2016 4:16 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस केंद्र का होगा जीर्णोद्धार : डीआइजी

छपरा : पुलिसकर्मियों और पुलिस पदाधिकारियों की समस्याओं के प्रति सरकार संवेदनशील है. डेढ़ करोड़ रूपये की लागत से पुलिस केंद्र का जीर्णोद्धार कराया जायेगा. उक्त बातें पुलिस उप महानिरीक्षक अजीत कुमार राय ने पुलिस केंद्र में आयोजित समारोह में रविवार की रात कही. उन्होंने सेवानिवृत एक दर्जन पुलिस पदाधिकारियों शॉल भेंटकर सम्मानित किया . […]

विज्ञापन

छपरा : पुलिसकर्मियों और पुलिस पदाधिकारियों की समस्याओं के प्रति सरकार संवेदनशील है. डेढ़ करोड़ रूपये की लागत से पुलिस केंद्र का जीर्णोद्धार कराया जायेगा. उक्त बातें पुलिस उप महानिरीक्षक अजीत कुमार राय ने पुलिस केंद्र में आयोजित समारोह में रविवार की रात कही. उन्होंने सेवानिवृत एक दर्जन पुलिस पदाधिकारियों शॉल भेंटकर सम्मानित किया . डीआइजी राय ने नव प्रोन्नत पुलिस पुलिस पदाधिकारियों को बैच लगाकर प्रोन्नति की विधिवत घोषणा भी किया.

डीआइजी ने कहा कि छपरा, सीवान और गोपालगंज पुलिस केंद्रों के बैरक, भवन और चहारदीवारी समेत विकास के लिए डेढ़ करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई है. पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाया जायेगा. शौचालय का भी निर्माण पुलिस केंद्र से लेकर थाना तक कराया जा रहा है. पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार राज ने कहा कि पुलिस केंद्र में दीपावली के पहले मनोरंज गृह, व्यायामशाला, एटीएम काउंटर को चालू कर दिया जायेगा. इसकी तैयारी जोर-शोर से की जा रही है.

उन्होंने कहा कि पुलिस केंद्र की घेराबंदी कराने, पेयजल आपूर्ति रोशनी का प्रबंध करने समेत कई महत्वपूर्ण योजनाएं बनायी गयी है और इसके कार्यान्वयन की दिशा में सभी स्तर पर सार्थक प्रयास चल रहा है.

लंबे समय से बंद पड़े पुलिस केंद्र के अस्पताल को चालू कर दिया गया है. चिकित्सक और अन्य संसाधनों का प्रबंध किया गया है. समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण कुमार, मढौरा एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह, भगवान बाजार थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, मुफस्सिल थानाध्यक्ष शंभूशरण सिंह, जलालपुर थानाध्यक्ष शाहीद हुसैन,
रसुलपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार, सार्जेंट राजेश कुमार सिंह आदि मौजूद थे. समारोह में सेवानिवृत पुअनि ओमप्रकाश, गुरूदेव प्रसाद, हरेंद्र प्रसाद यादव, रामेश्वर चौबे, नागेंद्र सिंह, बालेश्वर सिंह, भरत सिंह को विदायी दी गयी. हवलदार से प्राअनि में प्रोन्नत रामनाथ सिंह, अरूण कुमार पासवान, गोरखनाथ सिंह, अनिल कुमार, रमेश राम,
नागेश्वर सिंह, सुभाष चंद्र राम, गोपाल मंडल, सिपाही से जमादार बने बरूण कुमार यादव, उगन पासवान, मो. एजाज, प्रभुनाथ सिंह को बैच लगाकर प्रोन्नति दी गयी. इस अवसर पर पुलिस मेन्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह, संतोष यादव समेत अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन