दो पट्टीदारों में मारपीट, आधा दर्जन जख्मी

Published at :17 Oct 2016 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
दो पट्टीदारों में मारपीट, आधा दर्जन जख्मी

डोरीगंज (छपरा) : जलावन की लकड़ी के विवाद को लेकर दो पट्टीदारो के बीच एकाएक तल्खी इतनी बढ़ गयी कि दोनों ओर से लोग लाठी-डंडे से लैस एक-दूसरे पर टूट पड़े. जिस घटना मे दोनो पक्ष से कुल आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. जिन्हें स्थानीय लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल पहुंचाया गया. मामला […]

विज्ञापन

डोरीगंज (छपरा) : जलावन की लकड़ी के विवाद को लेकर दो पट्टीदारो के बीच एकाएक तल्खी इतनी बढ़ गयी कि दोनों ओर से लोग लाठी-डंडे से लैस एक-दूसरे पर टूट पड़े. जिस घटना मे दोनो पक्ष से कुल आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. जिन्हें स्थानीय लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल पहुंचाया गया. मामला चिरांद गांव की है. दोनो पक्षो ने एक-दूसरे के विरूद्ध डोरीगंज थाने मे नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमे एक पक्ष से प्रभु गिरि ने 11 लोगो को नामजद करते हुए अपने पट्टीदार सरोज गोसाई के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है तो वहीं दूसरे पक्ष से सरोज गोसाई ने भी 6 लोगो को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है.

जानकारी के अनुसार विवाद का कारण बाढ़ मे कही से बहकर आया एक लकड़ी का बोटा बताया जा रहा है. जिसपर दोनो पक्ष अपना-अपना दावा जता रहे थे. जिसके कारण बात बढ गई और नौबत मारपीट तक पहुंच गया. जिस घटना मे एक पक्ष से चार तथा दूसरे पक्ष से दो लोगो के घायल होने की सूचना है. इस संबंध मे प्रभारी थानाध्यक्ष शशि सिंह ने बताया कि दोनो पक्षो से मामला दर्ज कर लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन