ब्रेक जाम होने से रुक गयीं ट्रेनें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Oct 2016 2:32 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा-बलिया रेलखंड. मांझी स्टेशन के पास की घटना, परिचालन बाधित राजधानी एक्सप्रेस 30 मिनट तक गौतम स्थान स्टेशन पर खड़ी रही. छपरा(सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा बलिया रेलखंड पर मांझी स्टेशन के पास डाउन मालगाड़ी के एक डिब्बा का ब्रेक जाम होने से एक घंटे तक परिचालन बाधित रहा. ब्रेक जाम होने के कारण […]
विज्ञापन
छपरा-बलिया रेलखंड. मांझी स्टेशन के पास की घटना, परिचालन बाधित
राजधानी एक्सप्रेस 30 मिनट तक गौतम स्थान स्टेशन पर खड़ी रही.
छपरा(सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा बलिया रेलखंड पर मांझी स्टेशन के पास डाउन मालगाड़ी के एक डिब्बा का ब्रेक जाम होने से एक घंटे तक परिचालन बाधित रहा. ब्रेक जाम होने के कारण घर्षण से आग निकलते देख कर चालक ने मालगाड़ी को रोक दिया. यह घटना शुक्रवार की रात 9.55 बजे की है. परिचालन बाधित होने की वजह से अप राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन 30 मिनट तक गौतम स्थान स्टेशन पर खड़ी रही. डाउन पवन एक्सप्रेस ट्रेन बकुल्हा स्टेशन पर 1 घंटा रुकी रही.
इसको लेकर रेलवे प्रशासन परेशान रहा. यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा. छपरा में भी कई ट्रेन खड़ी रही. डाउन सारनाथ एक्सप्रेस का भी परिचालन एक घंटे देर से हुआ. इसकी सूचना गौतम स्थान स्टेशन मास्टर ने तुरंत कंट्रोल को दी. बाद में चालक ने मालगाड़ी के इंजन के पीछे की पहिया में ब्रेक के जाम को हटाया.
तब जाकर परिचालन शुरू हो सका. इस दौरान 9.50 बजे से 11 बजे तक रेलखंड पर परिचालन बाधित रहा. रेलवे के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मांझी में सरयू नदी पर स्थित रेलवे पुल पुराना होने के कारण गति सीमा 15 किलोमीटर निर्धारित किया गया है. चालक ने गति नियंत्रित करने के लिए ब्रेक लगाया तो, जाम पकड़ लिया. संरक्षा की दृष्टिकोण से जाम पकड़ने के कारण मालगाड़ी को रोका गया. इस वजह से परिचालन बाधित रहा. फिलहाल परिचालन शुरू कर दिया गया है. मालगाड़ी गौतम स्थान स्टेशन पर पहुंच गयी है.
विलंब से चलने वाली चार ट्रेन निरस्त : छपरा (सारण). पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने कई गाड़ियों के अत्याधिक विलंब से चलने के कारण निरस्त कर दिया है. रेलवे के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गाड़ियों का निरस्तीकरण यात्रियों के हित में किया जा रहा है. लंबी दूरी की महत्वपूर्ण ट्रेनों के काफी विलंब से चलने की वजह से ऐसा निर्णय लिया गया है. इससे ट्रेनों के परिचालन में समय पालन और संरक्षा नियमों के पालन में सहूलियत होगी.
ये ट्रेनें हैं निरस्त
दरभंगा से 14 अक्तूबर,2016 को चलने वाली 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस निरस्त रही
अमृतसर से 16 अक्तूबर,2016 को चलने वाली 15210 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी
अमृतसर से 15 अक्तूबर,2016 को चलने वाली 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी
जयनगर से 17 अक्तूबर,2016 को चलने वाली 14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस निरस्त रहेगी
क्या कहते हैं अधिकारी
अत्यधिक विलंब से चल रही ट्रेनों का परिचालन निरस्त कर दिया गया है. इससे अगले दिन से ससमय परिचालन शुरू कर दिया जायेगा. इससे यात्रियों को सुविधा होगी.
संजय यादव, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, गोरखपुर, पूर्वोत्तर रेलवे
ट्रेन का फाइल फोटो.
मारपीट में दर्जनों घायल, बाइकें जलायीं
घटना के बाद ग्रामीणों के साथ बैठक करते एसडीपीओ, मुखिया व जलायी गयी बाइक.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




