केंद्रीय मंत्री गडकरी करेंगे एनएच निर्माण का शिलान्यास

छपरा : केंद्रीय सड़क, परिवहन, राजमार्ग एवं पोत परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सोमवार को छपरा आयेंगे. गडकरी छपरा से सीवान होते गोपालगंज तक की एनएच 85 एवं छपरा से रेवा घाट होते हुए मुजफ्फरपुर तक केक एनएच 102 के चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य का शिलान्यास करेंगे. समारोह में गडकरी के साथ कौशल विकास विभाग के […]
छपरा : केंद्रीय सड़क, परिवहन, राजमार्ग एवं पोत परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सोमवार को छपरा आयेंगे. गडकरी छपरा से सीवान होते गोपालगंज तक की एनएच 85 एवं छपरा से रेवा घाट होते हुए मुजफ्फरपुर तक केक एनएच 102 के चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य का शिलान्यास करेंगे. समारोह में गडकरी के साथ कौशल विकास विभाग के केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी, खनन एवं भूतत्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी समेत विशिष्ट अतिथि के रूप में महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल,
सीवान सांसद ओमप्रकाश यादव, गोपालगंज सांसद जनक राम, मुजफ्फरपुर सांसद अजय निषाद एवं वैशाली सांसद रामाकिशोर सिंह मौजूद रहेंगे. जबकि विधान पार्षद मंगल पांडेय, सच्चिदानंद राय, केदारनाथ पांडेय, टुन्ना जी पांडेय, विधायक डॉ सीएन गुप्ता, विजय शंकर दूबे, कविता सिंह, श्याम बहादुर सिंह, हरिशंकर यादव, आदित्य नारायण पांडेय, रामसेवक सिंह, सुभाष सिंह, मनोरंजन सिंह, शत्रुघ्न तिवारी, अशोक कुमार चौधरी व व्यासदेव प्रसाद आदि समेत एनएचएआइ के अध्यक्ष राघव चंद्रा एवं सचिव संजय मिश्रा उपस्थित रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




