कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ मतदान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Oct 2016 5:16 AM (IST)
विज्ञापन

एकमा : नगर पंचायत के 19 वार्ड के 32 मतदान केन्द्रों पर प्रशासन के चाक चौबंद व्यवस्था के बीच शांति पूर्ण मतदान सम्पन्न हुआ. सभी मतदान केन्द्रों पर कतारबद्ध होकर पुरूष और महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान के दौरान गड़बड़ी करने के आरोप मे पुलिस ने राजापुर गांव में वार्ड 13 और […]
विज्ञापन
एकमा : नगर पंचायत के 19 वार्ड के 32 मतदान केन्द्रों पर प्रशासन के चाक चौबंद व्यवस्था के बीच शांति पूर्ण मतदान सम्पन्न हुआ. सभी मतदान केन्द्रों पर कतारबद्ध होकर पुरूष और महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान के दौरान गड़बड़ी करने के आरोप मे पुलिस ने राजापुर गांव में वार्ड 13 और कोहडगढ़ गांव के वार्ड नंबर 16 से दो युवकों को गिरफ्तार किया है.
मताधिकार को लेकर युवा पीढ़ी में विशेष उत्साह : कड़ी धूप में भी पुरुष और महिला मतदाता नगर पंचायत के विभिन्न मतदान केन्द्रों पर उत्साह के साथ कतारबद्ध होकर अपनी बारी की प्रतिक्षा कर रहे थे. मतदान करने के बाद मतदाता काफी उत्साहित देखे गये.
कई मतदाताओं ने बताया कि वे विकास के नाम पर मतदान किया है. उन्हें उम्मीद है कि नगर पंचायत का सर्वांगीण विकास होगा. मतदान केन्द्रों के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों और मतदाताओं की भीड़ देखी गयी. मतदान कर लौट रही महिलाओं ने बताया कि नगर पंचायत में अबतक महिलाओं के स्वरोजगार और शिक्षा के लिए अबतक कोई प्रयास नहीं किया गया है.
पहली बार मतदान कर घर वापस लौट रहे युवतियों व युवाओं ने बताया कि नगर पंचायत मे कोई तकनीकी सरकारी संस्थान नहीं होने के कारण उन्हें तकनीकी शिक्षा के लिए शहरों में जाने के लिए मजबुर होना पड़ता है. वहीं कई बुजुर्गों ने बताया कि नगर पंचायत के अस्तित्व में आने के बाद भी ग्रामीणों को नगर की सुविधा नहीं मिल रही है. जबकि सरकारी टैक्स उन्हें देना पड़ रहा है. आज भी नगर पंचायत में जल निकासी के लिए नाला व शौचालय का निर्माण नहीं हुआ है. उन्हें उम्मीद है कि इस बार नगर पंचायत का विकास होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




