मढौरा में अधेड़ को पीट कर किया अधमरा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Oct 2016 5:15 AM (IST)
विज्ञापन

मढ़ौरा : गौरा ओपी क्षेत्र के सलिमापुर मे गांव के विवाद में एक 55 वर्षीय वृद्ध को पीट कर अधमरा कर दिया. जख्मी चन्द्रदेव राय के फर्द बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दर्ज प्राथमिकी मे कहा गया है की दो दिन पहले सलिमापुर पोखरा पर आर्केस्ट्रा हो रहा था. गाने की […]
विज्ञापन
मढ़ौरा : गौरा ओपी क्षेत्र के सलिमापुर मे गांव के विवाद में एक 55 वर्षीय वृद्ध को पीट कर अधमरा कर दिया. जख्मी चन्द्रदेव राय के फर्द बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दर्ज प्राथमिकी मे कहा गया है की दो दिन पहले सलिमापुर पोखरा पर आर्केस्ट्रा हो रहा था.
गाने की फरमाईस को लेकर दो पक्षो मे मारपीट हुआ. जिस बात की जानकारी जख्मी को नहीं था. इसी क्रम मे नेथुआ निवासी चन्द्रदेव राय चाय पीने के लिये सलिमापुर चौक पर गये थे. पहले से घात लगाये सोनू ठाकुर, सिन्टु सिंह, दीपक सिंह, बिट्टू सिंह, गुंजन सिंह सहित दो-तीन अज्ञात लोगों के साथ हाथ में डंडा और कट्टा से सर पर मारे उसके बाद वे गिड़ पड़े. सभी लोग डंडे और लात से मारने लगे.
जिससे वे बेहोश हो गये. पंचायत के सरपंच संतोष कुमार को ग्रामीणों ने इसकी सूचना दी तो जख्मी को आननफानन में पीएससी मढौरा लाये. इस संबंध मे थानाध्यक्ष शशि भूषण चौधरी ने बताया की मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




