विवाद में चाकू मारकर युवक को किया घायल

Published at :15 Oct 2016 5:15 AM (IST)
विज्ञापन
विवाद में चाकू मारकर युवक को किया घायल

छपरा (सारण) : शहर के रामराज्य चौक के प्रतिमा विसर्जन जुलूस से लौट रहे एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया गया़ घटना गुरूवार की रात दो बजे की है़ घायल का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है़ घटना का कारण पुरानी आपसी रंजिश है़ घायल युवक दहियावां धर्मदेव सहाय गली निवासी मनीष […]

विज्ञापन
छपरा (सारण) : शहर के रामराज्य चौक के प्रतिमा विसर्जन जुलूस से लौट रहे एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया गया़ घटना गुरूवार की रात दो बजे की है़ घायल का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है़ घटना का कारण पुरानी आपसी रंजिश है़
घायल युवक दहियावां धर्मदेव सहाय गली निवासी मनीष कुमार बताया जाता है़ घायल के बयान पर एक नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है़ घायल ने आरोप लगाया है कि प्रतिमा विसर्जन जुलूस से वापस लौट रहा था, तभी आधा दर्जन युवकों ने उसे घेर लिया और उसके गले से चेन छीनने लगे. जिसका विरोध करने पर चाकू मारकर घायल कर दिया गया़
चाकू मारने और मारपीट करने वाले सभी युवक उसी मुहल्ले के रहने वाले है़ नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है़ घटना का कारण आपसी पुरानी रंजिश है़ इसकी जांच की जा रही है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन