हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में गुस्सा

Published at :14 Oct 2016 2:25 AM (IST)
विज्ञापन
हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में गुस्सा

थावे : पैठानपट्टी में छात्र आर्यन की हत्या का राज गांव के कुएं में दफन है. कुएं में छात्र का शव कैसे आया? हत्या के पीछे आखिर किसका हाथ है? परिजनों से किसकी दुश्मनी थी कि उसके इकलौते बेटे को मार कर कुएं में फेंका गया? पुलिस पर लोगों की नजर टिकी है कि शायद […]

विज्ञापन

थावे : पैठानपट्टी में छात्र आर्यन की हत्या का राज गांव के कुएं में दफन है. कुएं में छात्र का शव कैसे आया? हत्या के पीछे आखिर किसका हाथ है? परिजनों से किसकी दुश्मनी थी कि उसके इकलौते बेटे को मार कर कुएं में फेंका गया? पुलिस पर लोगों की नजर टिकी है कि शायद पुलिस इन सवालों का जवाब खोज कर घटना के पीछे के राज को उजागर कर सके. पुलिस के द्वारा अब तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं किये जाने से ग्रामीणों में अाक्रोश है.

ग्रामीणों का आरोप है कि नौ दिन बीतने के बाद भी पुलिस दोषियों तक नहीं पहुंच पायी है. ध्यान रहे कि पैठानपट्टी निवासी छोटेलाल साह का पुत्र आर्यन कुमार पांच अक्तूबर को घर से गायब था. परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गयी. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस ने मामले को हल्के में लिया. छह अक्तूबर की शाम बच्चे का शव गांव के कुएं से बरामद किया गया. बेटी की हत्या के गम में मां बबिता देवी बार-बार बेहोश हो जा रही है.

इकलौते संतान की हत्या हो जाने के कारण सऊदी से पिता पहुंचे. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि पुलिस कांड का खुलासा नहीं करती है, तो आंदोलन किया जायेगा. इस संबंध में थानेदार प्रवीण कुमार ने बताया कि घटना की जांच गंभीरता से की जा रही है. दोषी जो भी है, उसे सजा मिलेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन