नौ दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Published at :14 Oct 2016 2:25 AM (IST)
विज्ञापन
नौ दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी जेपी का घर बनेगा वर्चुअल म्यूजियम कवायद. सिताब दियारा गांव का होगा कायाकल्प छपरा : लोकनायक जयप्रकाश नारायण जिन्होंने देश में परिवर्तन की एक ऐसी संपूर्ण क्रांति लायी जिसने भारतीय राजनीति की दशा और दिशा को बदल कर रख दिया. उस क्रांति की कोख से ऐसे सैकड़ों राजनेताओं ने […]

विज्ञापन

ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

जेपी का घर बनेगा वर्चुअल म्यूजियम
कवायद. सिताब दियारा गांव का होगा कायाकल्प
छपरा : लोकनायक जयप्रकाश नारायण जिन्होंने देश में परिवर्तन की एक ऐसी संपूर्ण क्रांति लायी जिसने भारतीय राजनीति की दशा और दिशा को बदल कर रख दिया. उस क्रांति की कोख से ऐसे सैकड़ों राजनेताओं ने जन्म लिया जो आज भी भारत के राजनीति के प्रहरी बने हुए हैं. विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प लेने वाले लोकनायक का गांव ‘लाला टोला’ सिताब दियारा विगत कई वर्षों से अपने अस्तित्व को बचाने के लिए जद्दोजेहद कर रहा है.
जेपी का गांव सिताब दियारा वर्षों के संघर्ष के बाद ‘परिवर्तन’ की राह पर खड़ा है. केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों मिलकर आज जयप्रकाश नारायण के पैत्रिक गांव लाला टोला, सिताबदियारा के उत्थान के लिए पुरजोर कोशिश में लगे हैं. देश का दूसरा राष्ट्रीय संग्रहालय बनाने के लिए लाला टोला सिताब दियारा को चयनित किया गया है. जयप्रभा फाउंडेशन के सचिव आलोक कुमार सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार ने लोकनायक के गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रयास शुरू कर दिया है.
जयप्रकाश नारायण के पैत्रिक घर को वर्चुअल म्यूजियम बनाया जायेगा. साथ ही लगभग 30 एकड़ की भूमि में चित्र संग्रहालय, राष्ट्रीय झंडा निर्माण केंद्र, पंचायती राज शोध संस्थान, राष्ट्रीय खादी ग्रामोद्योग सेंटर, अध्ययन केंद्र का निर्माण कराया जायेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं ही इन सभी योजनाओं की मोनिटरिंग करेंगे.
करोड़ों की लागत से बन रहा संग्रहालय : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर सिताबदियारा में लोकनायक के पैत्रिक घर के ठीक सटे 13500 स्क्वायर फुट में एक विशाल संग्रहालय सह स्मृति केंद्र का निर्माण हो रहा है. हालांकि इसका उद्घाटन 11 अक्तूबर को ही करना था पर निर्माण कार्य की देखरेख कर रहे भानु कुमार ने बताया कि बाढ़ के कारण निर्माण कार्य थोड़ा प्रभावित हुआ है पर दो महीनों के अंदर इसका कार्य पूरा कर लिया जायेगा. इस भवन में अत्याधुनिक लाइब्रेरी, शोध केंद्र, चित्र संग्रहालय, गेस्ट हाउस, कैंटीन आदि का निर्माण किया गया है.
बांध के निर्माण का मिला आश्वासन : जेपी के गांव को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की कोशिश जरूर की जा रही है पर हर साल आनेवाले बाढ़ से गांव की स्थिति बदहाल होती जा रही है. गांव कटाव के कगार पर खड़ा है. बाढ़ के पानी से आसपास की सड़कें टूट चुकी हैं, कई घर भी बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. हालांकि सरकार इसको लेकर गंभीर दिख रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि जल्द ही एक वृहत बांध के निर्माण का आश्वासन मिला है, जिसके बनते ही सिताब दियारा हमेशा के लिए इस संकट से दूर हो जायेगा.
आदर्श गांव की श्रेणी में आता है गांव: लोकनायक का गांव आदर्श गांव की श्रेणी में आता है. स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने इसे गोद लिया है. गांव के लोग कहते हैं कि आदर्श गांव के नाम पर विकास तो हुआ है पर आज भी यहां मूलभूत सुविधाओं की कमी है.
शिक्षा, स्वास्थ्य, इंदिरा विकास, सुरक्षा जैसे कुछ प्रमुख मुद्दे गांव के लोगों के लिए आज भी सबसे महत्वपूर्ण है. बिजली-पानी तो आयी है पर सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में प्रशासन और जनप्रतिनिधि पूरी तरह सफल नहीं हो सके हैं. यहां के बच्चों को उन्नत शिक्षा प्रदान करना आज भी लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण है.
जेपी ने अपने गांव के क्रांति मैदान से संपूर्ण क्रांति की शुरुआत की थी. गांव के बुजुर्ग लोगों के दिलों में आज भी उस दिन की याद ताजा है. जेपी के लिए अदब और सम्मान गांव के बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक आज भी कायम है.
जेपी की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर देने वाले श्रीभगवान कहते हैं कि जेपी बाबू पवित्र आत्मा थे उनके साथ बिताया गया समय आज भी मेरे लिए सबसे कीमती है. गांव के छोटे बच्चे जयप्रकाश बाबू को ‘बाबा’ कह कर संबोधित करते हैं. जेपी की भावज मांडवी देवी उनके पैत्रिक घर में रहकर आज भी उनके यादों को बड़े चाव से संजो कर रखे हुए हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन