एकमा में चुनाव प्रचार थमा, 14 को डलेंगे वोट

छपरा (सदर) : एकमा बाजार नगर पंचायत के लिए 14 अक्तूबर को होने वाले मतदान के लिए मतदान कर्मियों ने बुधवार को योगदान दिया. वहीं निर्वाची पदाधिकारी सह सदर एसडीओ की देख-रेख में मतदानकर्मियों को मतदान सामग्री दी गयी. पूरे दिन मतदान कर्मी अपने-अपने निर्धारित स्थल पर मतदान सामग्री को लेने व उन्हें सूची के […]
छपरा (सदर) : एकमा बाजार नगर पंचायत के लिए 14 अक्तूबर को होने वाले मतदान के लिए मतदान कर्मियों ने बुधवार को योगदान दिया. वहीं निर्वाची पदाधिकारी सह सदर एसडीओ की देख-रेख में मतदानकर्मियों को मतदान सामग्री दी गयी. पूरे दिन मतदान कर्मी अपने-अपने निर्धारित स्थल पर मतदान सामग्री को लेने व उन्हें सूची के अनुसार मिलाने के लिए व्यस्त दिखे.
चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष कराने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम दीपक आनंद की देख-रेख में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. डीएम के अनुसार चुनाव के दौरान सिर्फ प्रशासन की चलेगी. किसी भी स्थिति में असामाजिक तत्वों को बूथ तक पहुंचने की छूट नहीं होगी. चुनाव को लेकर प्रशासन व पुलिस के पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




