लूट के 10 वाहनों के साथ नौ गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Oct 2016 7:50 AM (IST)
विज्ञापन

धरागिरफ्तार छपरा (सारण) : लूट की 10 वाहनों के साथ 9 अपराधियों को गिरफ्तार करने में पुलिस ने महत्वपूर्ण कामयाबी हासिल की है. पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार राज के निर्देश पर नगर थानाध्यक्ष रवि कुमार के में गठित विशेष दल ने अपराधियों को पकड़ा जिनके पास से लूट व चोरी की 9 बाइक और एक […]
विज्ञापन
धरागिरफ्तार
छपरा (सारण) : लूट की 10 वाहनों के साथ 9 अपराधियों को गिरफ्तार करने में पुलिस ने महत्वपूर्ण कामयाबी हासिल की है. पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार राज के निर्देश पर नगर थानाध्यक्ष रवि कुमार के में गठित विशेष दल ने अपराधियों को पकड़ा जिनके पास से लूट व चोरी की 9 बाइक और एक बोलेरो बरामद किया. अपराधियों के पास से एक पिस्टल, एक कट्टा और पांच जिंदा कारतूस, एक भुजाली, पांच मोबाइल, बाइक के पांच चाबी समेत अन्य कागजात, मोबाइल के सीम आदि बरामद हुआ है.
पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार राज ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर विशेष टीम ने शहर के छोटा तेलपा स्थित अमर राय के पुराने खंडहरनुमा मकान छापेमारी की. उसी मकान में छिप अपराधी पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें चारों तरफ से घेराबंदी कर पुलिस ने दबोच लिया. पकड़े गये अपराधियों की तलाशी ली गयी तो हथियार, मोबाइल बरामद हुआ. उसी मकान से 6 मोटरसाइकिल बरामद किया गया. पकड़े गये अपराधियों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर जलालपुर थानाध्यक्ष ने बलडीहा गांव में छापेमारी कर राजा के घर से एक बोलेरों बरामद किया गया. रौजा मुहल्ले के हरिवदन राय के पुत्र विकास राय के घर छापेमारी की गयी तो, वह फरार मिला.
एसपी ने कहा है कि इस महत्वपूर्ण कामयाबी को हासिल करने वाली पुलिस टीम को नकद राशि व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया जायेगा. पुलिस टीम में नगर थानाध्यक्ष रवि कुमार, जलालपुर थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन, गड़खा थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार, पुअनि राजीव नंदन सिन्हा, नगर थाना के पुअनि एचएन सिंह, आनंद कुमार, संजय कुमार, सअनि सुनिल कुमार सिंह और पुलिस बल के जवान शामिल थे.
अपराधियों के मोबाइल डिटेल्स खंगाल रही है पुलिस : पकड़े गये अपराधियों के मोबाइल का कॉल डिटेल्स रिपोर्ट सीडीआर पुलिस खंगाल रही है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपराधियों के पास से पांच मोबाइल बरामद हुआ है, जिसका कॉल डिटेल्स रिपोर्ट निकालकर खंगाला जा रहा है. हाल के महीनों में हुई लूट की घटनाओं और अपराधियों के मोबाइल टावर का लोकेशन का मिलान किया जा रहा है. पकड़े गये अपराधियों से मिली जानकारी के आधार पर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. इस मामले में कई अन्य अपराधियों के पकड़े जाने की आशा है.
इनकी हुई है गिरफ्तारी
मंटू राम : पिता : विद्या राय, मुहल्ला : छोटा तेलपा गांधी चौक, थाना : नगर
जयप्रकाश राय उर्फ छुरी राय : पिता : कैलाश राय, ग्राम : वाजितपुर, तुरकौलिया, थाना : मुफस्सिल, सारण
विक्की कुमार : पिता : मुंशी राम, मुहल्ला : नेहरू चौक, थाना : नगर, सारण
सोनू राय : पिता : सुरेंद्र राय, मुहल्ला : पुलिस लाइन, छोटा तेलपा, थाना : नगर
रकटू कुमार : पिता : विद्या राय, छोटा तेलपा, गांधी चौक, थाना : नगर, सारण
अंकित कुमार : पिता : नागेश्वर राय, मुहल्ला छोटा तेलपा पुलिस, थाना : नगर
रंजन कुमार : पिता : शंकर साह, मुहल्ला : बड़ा तेलपा चौक, थाना : नगर, सारण
सौरभ कुमार उर्फ शुभम : पिता : राधेश्याम प्रसाद, मुहल्ला : रिविलगंज बाजार, थाना : रिविलगंज, सारण
अमित कुमार : पिता : कामेश्वर साह, मुहल्ला : नेवाजी टोला, थाना : मुफस्सिल, जिला : सारण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




