दिखेगा अनूठा पूजा पंडाल तैयारी. पंडाल बनाने के लिए चम्मच का हो रहा है उपयोग

Published at :02 Oct 2016 3:07 AM (IST)
विज्ञापन
दिखेगा अनूठा पूजा पंडाल तैयारी. पंडाल बनाने के लिए चम्मच का हो रहा है उपयोग

छपरा (सारण) : दशहरा के अवसर पर चम्मच से बने माता के दरबार का दीदार इस बार बड़ा तेलपा में होगा. आदर्श पूजा समिति बड़ा तेलपा में होगा. आदर्श पूजा समिति बड़ा तेलपा की ओर से पंडाल के निर्माण में अनूठा प्रयोग किया जा रहा है. पंडाल के निर्माण में प्लास्टिक के चम्मच का किया […]

विज्ञापन

छपरा (सारण) : दशहरा के अवसर पर चम्मच से बने माता के दरबार का दीदार इस बार बड़ा तेलपा में होगा. आदर्श पूजा समिति बड़ा तेलपा में होगा. आदर्श पूजा समिति बड़ा तेलपा की ओर से पंडाल के निर्माण में अनूठा प्रयोग किया जा रहा है. पंडाल के निर्माण में प्लास्टिक के चम्मच का किया जायेगा. शहर के पूर्वी छोर पर स्थित आदर्श दुर्गा पूजा समिति अन्य पूजा समितियों के लिए ‘रोड मॉडल’ है.

पिछले वर्ष भी यहां ‘मसुरिया’ के दाना का प्रयोग कर पंडाल का निर्माण कराया गया था. इस वर्ष चम्मच से माता का दरबार बनाने का अनूठा व नया प्रयोग मेलार्थियों को देखने को मिलेगा. इसके निर्माण के लिए पश्चिम बंगाल के सिल्लीगुड़ी के कारीगर नृपेन दास एवं उनके एक दर्जन सहयोगी लगे हुए है.

45 बोरा लगेगा चम्मच : पंडाल के निर्माण में 45 बोरा चम्मच लगेगा. कारीगर नृपेन दास ने बताया कि 22 क्विंटल 50 किलो चम्मच पंडाल को बनाने में लगेगा. इसके अलावा फेवीकोल, थर्मोकोल, बांस, प्लाइवुड, बांस-बल्ला आदि का प्रयोग किया जायेगा. इसमें स्ट्रॉ पाइप का भी प्रयोग किया जा रहा है. करीब एक माह पहले से एक दर्जन कारीगर इस कार्य में जुटे हुए है. इस पंडाल के निर्माण पर सात लाख 35 हजार रूपये की लागत अनुमानित है. पंडाल को भव्य व आकर्षक बनाने के लिए रोशनी का होगा व्यापक प्रबंध. प्लास्टिक चम्मच पर जब रात में सामने से रोशनी पड़ेगी तो, दोनों तरफ सड़क किनारे एक किलो मीटर तक कृत्रिम रोशनी लगाकर जगमग किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन