नदी में डूबने से छात्रा की मौत

Published at :01 Oct 2016 6:51 AM (IST)
विज्ञापन
नदी में डूबने से छात्रा की मौत

मांझी : थाना क्षेत्र डुमाईंगढ़ सरयू नदी के घाट पर नहाने के झखड़ा निवासी मणि साह की 14 वर्षीया पुत्री रिंकू कुमारी की डूबने से मौत हो गयी. घटना तब हुई जब वह डुमाईगढ़ घाट पर सरयू नदी में अपने परिजनों के साथ नहा रही थी. तभी अचानक गहरे पानी में बह गयी. घटना की […]

विज्ञापन
मांझी : थाना क्षेत्र डुमाईंगढ़ सरयू नदी के घाट पर नहाने के झखड़ा निवासी मणि साह की 14 वर्षीया पुत्री रिंकू कुमारी की डूबने से मौत हो गयी. घटना तब हुई जब वह डुमाईगढ़ घाट पर सरयू नदी में अपने परिजनों के साथ नहा रही थी. तभी अचानक गहरे पानी में बह गयी.
घटना की सूचना पाकर घाट पर पहुंचे सीओ सिद्धनाथ सिंह तथा थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने गोताखोरों की सहायता से मोटर वोट के सहारे काफी खोजबीन भी की. हालांकि शव बरामद नहीं किया जा सका. दशहरा के मद्देनजर मृतका के परिजन उसे लेकर स्नान करने गये थे. मृतका ताजपुर उच्च विद्यालय की 10 वीं की छात्रा थी. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन