जाम से हलकान रहे लोग

Published at :01 Oct 2016 6:51 AM (IST)
विज्ञापन
जाम से हलकान रहे लोग

छपरा (सारण) :दशहरा का त्योहार करीब आने के साथ शहर में जाम की समस्या गहराने लगी है. शहर में शुक्रवार को भी जाम गंभीर समस्या दिन भर बनी रही. शहर के भिखरी मोड़ से लेकर विशुनपुरा तक सड़क किनारे बड़े वाहनों को खड़ा किये जाने से दिन भर जाम की स्थिति बनी रही. नगरपालिका चौक […]

विज्ञापन
छपरा (सारण) :दशहरा का त्योहार करीब आने के साथ शहर में जाम की समस्या गहराने लगी है. शहर में शुक्रवार को भी जाम गंभीर समस्या दिन भर बनी रही. शहर के भिखरी मोड़ से लेकर विशुनपुरा तक सड़क किनारे बड़े वाहनों को खड़ा किये जाने से दिन भर जाम की स्थिति बनी रही. नगरपालिका चौक से गांधी चौक और थाना चौक से कटहरीबाग तक जाम के कारण वाहन घंटों फंसे रहे.
यही हाल दरोगा राय चौक से श्यामचक तक रही. शहर के अन्य क्षेत्रों में भी जाम के कारण आम लोग हलकान रहे. छोटे-बड़े वाहनों की रफ्तार थमी रही. गांधी-चौक से थाना चौक तक एक किमी की दूरी तय करने वाहनों को एक घंटे तक का समय लग गया. इसी तरह दरोगा राय चौक से श्यामचक पहुंचने में 45 मिनट से एक घंटे का समय लग गया. जाम में स्कूल बस, एंबुलेंस, अधिकारियों के वाहन भी फंसे रहे.
जीर्ण-शीर्ण सड़क बन रही है बाधा : शहर में उत्पन्न हो रही सड़क जाम की समस्या दूर करने में जीर्ण-शीर्ण सड़क भी बाधा बन रही है. बाढ़ व बरसात के कारण शहर की सड़कें जीर्ण-शीर्ण हो गयी है.
बरसात के पहले सड़क की मरम्मत नहीं करायी गयी. इसी बीच आयी बाढ़ के कारण भी सड़क जर्जर हुई है. हाल में हुई बारिश ने सड़क को बदहाल बना दिया है. सलेमपुर चौक से लेकर नगरपालिका चौक तक और भिखारी मोड़ से लेकर हवाई अड्डा तक सड़क गड्ढे में तब्दील हो गया है. दरोगा राय चौक से लेकर ब्रहमपुर पुल तक सड़क पूरी तरह बदहाल अवस्था में है. हरेक दस फीट की दूरी पर सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गये है. दारोगा राय चौक से लेकर ब्रह्मपुर पुल के बीच रोज एक दो भारी वाहन फंस रहे हैं.
सड़क पर बने गड्ढों के कारण लोडेड ट्रकों का गुल्ला और एक्सल टूट रहा है. इस वजह से बीच सड़क पर ट्रक फंस रहे है जिससे जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है. सड़क पर जगह-जगह वाहनों को खड़ा कर यात्रियों बैठाये जाने से भी समस्या उत्पन्न हो रही है.
परेशान रही पुलिस : शहर में उत्पन्न जाम समस्या के कारण यातायात पुलिस व नगर थाना, भगवान बाजार थाने की पुलिस दिनभर परेशान रही. एक तरफ जाम खत्म होते ही दूसरी ओर जाम की समस्या उत्पन्न होती रही. दशहरा का त्योहार करीब होने की वजह से शहर में खरीदारों की भीड़ काफी बढ़ गयी है. खरीदारी करने वाले चार पहिया वाहनों से आ रहे है. इस वजह से भी जाम की समस्या गंभीर बनी हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन