असम-अवध एक्सप्रेस से गिर यात्री घायल

Published at :30 Sep 2016 2:36 AM (IST)
विज्ञापन
असम-अवध एक्सप्रेस से गिर यात्री घायल

छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन पर डाउन अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन से गिर जाने के कारण एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना गुरुवार की सुबह की है. राजकीय रेलवे पुलिस ने घायल यात्री को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. रेल थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया […]

विज्ञापन

छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन पर डाउन अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन से गिर जाने के कारण एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना गुरुवार की सुबह की है. राजकीय रेलवे पुलिस ने घायल यात्री को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. रेल थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि घायल यात्री मधुबनी जिले के रजनपुरा निजाम निवसी प्रभु दास के पुत्र विनोद कुमार दास है.

घायल यात्री को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया. रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि विनोद कुमार दास ट्रेन के पायदान पर बैठा था और अहले सुबह नींद आने के कारण गिर गया. बाद में उसके साथी भी सदर अस्पताल पहुंचे जो विनोद को पीएमसीएच लेकर गये. घटना प्लेटफार्म संख्या तीन पर अहले सुबह हुई. वहां मौजूद यात्रियों ने रेलेव पुलिस को घटना की जानकारी दी.

नोट:फोटो नंबर 29 सीएचपी 7 है कैप्सन होगा- अस्पताल में भरती घायल यात्री
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन