ट्रेन से कट कर महिला की मौत

Published at :27 Sep 2016 1:29 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन से कट कर महिला की मौत

ट्रेन से कट कर महिला की मौत छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-सीवान रेलखंड पर स्थित कोपा सम्हौता स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास रविवार की रात ट्रेन से कटकर एक 50 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत हो गयी. घटना की जानकारी राजकीय रेल पुलिस को सोमवार की सुबह मिली. रेलवे पुलिस ने शव […]

विज्ञापन

ट्रेन से कट कर महिला की मौत

छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-सीवान रेलखंड पर स्थित कोपा सम्हौता स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास रविवार की रात ट्रेन से कटकर एक 50 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत हो गयी. घटना की जानकारी राजकीय रेल पुलिस को सोमवार की सुबह मिली. रेलवे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है. रेल थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि रात में किसी ट्रेन से कटने के कारण महिला की मौत हुई है. महिला की पहचान नहीं हो सका है. घटनास्थल से महिला का सिर भी बरामद नहीं हुआ है. ट्रेन से कटने के बाद उसका सिर पहिया के साथ चले जाने की आशंका है. शव की पहचान कराने के लिए प्रयास किया जा रहा है. शव के पास से कोई सामान बरामद नहीं हुआ है.
आशंका है कि महिला ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है. इसकी जांच की जा रही है. इस संबंध में रेल थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन