कुख्यात अपराधी भुखल नट को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दाउदपुर (मांझी) : थाना की पुलिस ने रविवार को सुबह दाउदपुर बाजार के नट बस्ती से कुख्यात अपराधी भुखल नट को गिरफ्तार किया. बताया जाता है कि भुखल नट जिले के कई थाने में चोरी डकैती, लूट मामले संलिप्तता में फरार चल रहा था. इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस को तलाश थी. मिली जानकारी के […]
दाउदपुर (मांझी) : थाना की पुलिस ने रविवार को सुबह दाउदपुर बाजार के नट बस्ती से कुख्यात अपराधी भुखल नट को गिरफ्तार किया. बताया जाता है कि भुखल नट जिले के कई थाने में चोरी डकैती, लूट मामले संलिप्तता में फरार चल रहा था. इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस को तलाश थी. मिली जानकारी के अनुसार एक दिन पूर्व नट बस्ती के किशोर नट के घर चोरी की घटना हुई थी.
जिसको लेकर किशोर नट दाउदपुर थाना में पांच लोगो पर नामजद कर प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जिसमें भुखल नट को भी आरोपित किया गया था. पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने पहुंच कर भुखल को गिरफ्तार किया. इस संबंध में थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बताया कि पकड़े गये नट के बारे में सभी थाने से जानकारी ली जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




