मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के आवेदन की अंतिम तिथि पांच नवंबर

छपरा (सदर) : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन तथा सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता प्रपत्र 18 में एक अक्तूबर से लोग आवेदन कर सकेंगे. प्रमंडलीय आयुक्त नर्मदेश्वर लाल के अनुसार भारत का वह नागरिक जो संबंधित निर्वाचन क्षेत्र का निवासी हो तथा 1 नवंबर 2013 से स्नातक या समतुल्य शैक्षणिक योग्यता प्राप्त की है. […]
छपरा (सदर) : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशन तथा सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता प्रपत्र 18 में एक अक्तूबर से लोग आवेदन कर सकेंगे. प्रमंडलीय आयुक्त नर्मदेश्वर लाल के अनुसार भारत का वह नागरिक जो संबंधित निर्वाचन क्षेत्र का निवासी हो तथा 1 नवंबर 2013 से स्नातक या समतुल्य शैक्षणिक योग्यता प्राप्त की है.
आयुक्त लाल के अनुसार स्नातक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन देने की अंतिम तिथि पांच नवंबर निर्धारित है. जबकि प्रारूप का प्रकाशन 23 नवंबर को होगा. वहीं दावा एवं आपत्तियां 23 नवंबर से 8 दिसंबर तक ली जायेगी. मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 30 दिसंबर को होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




