कुछ इसी ढंग से यात्रा करते है लोग,

Published at :21 Sep 2016 3:03 AM (IST)
विज्ञापन
कुछ इसी ढंग से यात्रा करते है लोग,

क्या है निर्देश डीएम दीपक आनंद ने सभी अंचल पदाधिकारियों, थानाध्यक्षों, एसडीओ, एसडीपीओ, मोटरयान निरीक्षकों को ओवर लोडिंग रोकने का सख्त निर्देश दिया है. यात्री वाहनों पर क्षमता से अधिक यात्रियों का लदान करने वाले वाहनों की जांच करने और पकड़ कर उनके विरुद्ध जुर्माना करने को कहा गया है. मालवाहक वाहनों की भी जांच […]

विज्ञापन

क्या है निर्देश

डीएम दीपक आनंद ने सभी अंचल पदाधिकारियों, थानाध्यक्षों, एसडीओ, एसडीपीओ, मोटरयान निरीक्षकों को ओवर लोडिंग रोकने का सख्त निर्देश दिया है. यात्री वाहनों पर क्षमता से अधिक यात्रियों का लदान करने वाले वाहनों की जांच करने और पकड़ कर उनके विरुद्ध जुर्माना करने को कहा गया है. मालवाहक वाहनों की भी जांच करने का निर्देश दिया गया है. सभी थानाध्यक्षों तथा अंचल पदाधिकारियों को सघन अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है. 40 किमी से कम दूरी वाले यात्री बसों के छतों पर कैरियर पाये जाने पर उनके खिलाफ दंडात्मक कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश है.

बसों पर क्षमता से अधिक यात्री कर रहे हैं सवारी

मालवाहक गाड़ियों पर भी नहीं रुक रही है ओवर लोडिंग

छपरा (सारण) : हादसों से प्रशासन सबक नहीं ले रहा है. डीएम के निर्देश के बावजूद खटारा यात्री बसों पर क्षमता से अधिक यात्रियों की ढुलाई हो रही है. मोटरयान अधिनियम का घोर उल्लंघन वाहन परिचालक कर रहे हैं. बसों का परिचालन निर्धारित मार्गों पर भी नहीं हो रहा है. जिले में एक माह के अंदर एक दर्जन से अधिक सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी है. बावजूद इसके बसों के छतों पर यात्रियों को बैठा कर ढुलाई की जा रही है. इस वजह से यहां भी मधुबनी जैसी हादसा होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है.
इन मार्गों पर हो रहा है उल्लंघन : जिले के छपरा-मकेर, छपरा-मढ़ौरा, छपरा-तरैया, तरैया-अमनौर, मकेर-परसा-शीतलपुर, मढ़ौरा-अमनौर, एकमा-जनता बाजार, एकमा-चैनपुर, ताजपुर-मांझी, एकमा-ताजपुर, मांझी-एकमा पथों पर चलने वाले वाहनों में क्षमता से अधिक यात्रियों का लदान हो रहा है. क्षमता से अधिक लदान के कारण इस माह में गड़खा, भेल्दी, अमनौर, डेरनी, परसा, तरैया, इसुआपुर, जनता बाजार, ताजपुर के पास सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी है. गड़खा में स्कूली बच्चों से भरा बस पटल गया. अन्य स्थानों पर भी टेंपो तथा यात्री वाहन पलटने की घटनाएं हो चुकी है.
क्या कहते हैं अधिकारी
यात्री वाहनों पर क्षमता से अधिक लदान करने वालों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पकड़े जाने पर कार्रवाई की जा रही है. ओवर लोडेड माल वाहक वाहनों पर भी जुर्माना किया जा रहा है.
श्याम किशोर, जिला परिवहन पदाधिकारी, सारण
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन