चोरी के पशु के साथ तस्कर गिरफ्तार

Published at :21 Sep 2016 3:02 AM (IST)
विज्ञापन
चोरी के पशु के साथ तस्कर गिरफ्तार

मकेर : आधा दर्जन चोरी के पशु के साथ एक तस्कर को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. सोमवार की संध्या थाना क्षेत्र के तारा अमनौर पंचायत के सर्वोदय बाजार के समीप आधा दर्जन मवेशी के साथ दो लोगों को ग्रामीणों ने रोक कर पूछताछ कर रहे थे. इसी क्रम में एक व्यक्ति […]

विज्ञापन

मकेर : आधा दर्जन चोरी के पशु के साथ एक तस्कर को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. सोमवार की संध्या थाना क्षेत्र के तारा अमनौर पंचायत के सर्वोदय बाजार के समीप आधा दर्जन मवेशी के साथ दो लोगों को ग्रामीणों ने रोक कर पूछताछ कर रहे थे. इसी क्रम में एक व्यक्ति मौका देख फरार हो गया. ग्रामीणों को शंका हुई तो कड़ाई से मवेशी के बारे पूछा तो टालमटोल जवाब देने लगे. ग्रामीणों को शंका हुई की यह मवेशी चोरी कर काटने के लिए ले जा रहे है तुरंत पुलिस को सूचना दी.

सूचना मिलते थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों की ओर से पकड़े गये पशु तस्कर को पुलिस को सौंप दिया. तस्कर ने बताया कि बनीयापुर थाने के पैगंबरपुर गांव के मनोज नट का पुत्र बबलू नट है. वहीं दुसरा व्यक्ति अमनौर थाने के मधुबनी गांव का झूलन नट था जो फरार हो गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष शंभु माझी ने बताया कि ग्रामीणों ने पशु तस्करी कर काटने के लिए ले जाने का आवेदन दिया है. प्राथमिकी दर्ज कर पशु तस्कर बबलू नट को जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन