युवाओं ने फूंका नवाज का पुतला

छपरा : उत्तरी कश्मीर के उरी स्थित आर्मी बेस कैंप में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में जय हिंद संगठन के युवा कार्यकर्ताओं ने शहर के नगरपालिका चौक पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंक कर अपना विरोध जताया. कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा हुए हमले में मारे गये 17 भारतीय सैनिकों के […]
छपरा : उत्तरी कश्मीर के उरी स्थित आर्मी बेस कैंप में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में जय हिंद संगठन के युवा कार्यकर्ताओं ने शहर के नगरपालिका चौक पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंक कर अपना विरोध जताया. कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा हुए हमले में मारे गये 17 भारतीय सैनिकों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घटना की कड़ी निंदा की.
जय हिंद संगठन के भार्गव सिंह ने कहा कि यह हमला पाकिस्तान प्रायोजित है और भारत सरकार को अविलंब इस हमले का जवाब देना चाहिए. संगठन के कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार से भी हमले में शहीद हुए बिहार बटालियन के जवानों के परिजनों को जल्द से जल्द मुआवजा देने की मांग की. इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के नारे लगाये. प्रदर्शन में संगठन के लोगों के साथ-साथ स्थानीय युवक भी शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




