मारपीट में दो महिलाओं समेत छह लोग घायल

Published at :19 Sep 2016 3:51 AM (IST)
विज्ञापन
मारपीट में दो महिलाओं समेत छह लोग घायल

छपरा (सारण) : जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में दो महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गये. सभी घायलों का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमुना गांव में आपसी विवाद के कारण मानती देवी को मारपीट कर घायल कर दिया गया. भगवान बाजार थाना […]

विज्ञापन

छपरा (सारण) : जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में दो महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गये. सभी घायलों का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमुना गांव में आपसी विवाद के कारण मानती देवी को मारपीट कर घायल कर दिया गया.

भगवान बाजार थाना क्षेत्र के मिरचइया टोला के राजू प्रसाद की पत्नी विमला देवी को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. घटना का कारण आपसी विवाद बताया जाता है. अमनौर थाना क्षेत्र के तारा अमनौर गांव में हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गये. सभी घायलों का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है. घायलों के बयान पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन