विश्वकर्मा पूजा की तैयारी पूरी, आज खुलेगा पट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Sep 2016 8:08 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा (सारण) : दुनिया के प्रथम शिल्पी भगवान श्री विश्वकर्मा जी की पूजा की तैयारी को लेकर शुक्रवार को अंतिम रूप दे दिया गया है. शहर के दारोगा राय चौक, भगवान बाजार, गांधी चौक समेत कई स्थानों पर वाहन परिचालकों की ओर से प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना करने की तैयारी की गयी है. पूर्वोत्तर […]
विज्ञापन
छपरा (सारण) : दुनिया के प्रथम शिल्पी भगवान श्री विश्वकर्मा जी की पूजा की तैयारी को लेकर शुक्रवार को अंतिम रूप दे दिया गया है. शहर के दारोगा राय चौक, भगवान बाजार, गांधी चौक समेत कई स्थानों पर वाहन परिचालकों की ओर से प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना करने की तैयारी की गयी है.
पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन स्थित कोचिंग डिपो ऑफिसर कार्यालय को भव्य व आकर्षक ढंग से सजाया गया है. मोटर गैरेज, वर्कशॉप और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में विश्वकर्मा पूजा की तैयारी अंतिम रूप दे दिया गया है. पूजा पंडालों में स्थापित भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा की साज-सज्जा को कलाकार मूर्त रूप देने में दिन भर जुटे हैं. पूजा स्थलों पर ध्वनि व प्रकाश का व्यापक प्रबंध किया गया है.
वाहन मालिक अपने-अपने वाहनों की विश्वकर्मा पूजा के मद्देनजर सफाई व मरम्मत के कार्य में जुटे रहे. औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को भी छात्रों के भव्य व आकर्षक ढंग से सजाया है. शहर के गुदरी, नेहरू चौक, साढ़ा ढाला, डोरीगंज समेत अन्य स्थानों पर भी विश्वकर्मा पूजा की तैयारी विभिन्न संस्थानों में की गयी है. विद्युत विभाग की ओर से तेलपा, राजेंद्र सरोवर, प्रभुनाथ नगर, मांझी, एकमा, रिविलगंज, बनियापुर, मढ़ौरा समेत कई पावर सब स्टेशनों में विश्वकर्मा पूजा की व्यापक तैयारी की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




