डूबने से एक ही परिवार के तीन बच्चे मरे

बनियापुर : थाना क्षेत्र के कन्हौली मनोहर के मिसकारी टोला कटहा पोखर में डूब कर सोमवार को तीन छात्र-छात्राओं की मौत हो गयी. ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद तीनों शवों को पोखर से निकाला. मृतकों में मिसकारी टोला निवासी अशोक प्रसाद के आठ वर्षीय पुत्र और नवसृजित प्राथमिक विद्यालय कन्हौली मनोहर के चौथे वर्ग […]
बनियापुर : थाना क्षेत्र के कन्हौली मनोहर के मिसकारी टोला कटहा पोखर में डूब कर सोमवार को तीन छात्र-छात्राओं की मौत हो गयी. ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद तीनों शवों को पोखर से निकाला. मृतकों में मिसकारी टोला निवासी अशोक प्रसाद के आठ वर्षीय पुत्र और नवसृजित प्राथमिक विद्यालय कन्हौली मनोहर के चौथे वर्ग का छात्र सूरज कुमार, उसकी 13 वर्षीय बहन गोल्डी कुमारी जो मध्य विद्यालय पैगंबरपुर में छठे वर्ग की छात्रा थी एवं इसी स्कूल की छठे वर्ग की छात्रा व मिसकारी टोला निवासी त्रिलोकी प्रसाद की तेरह वर्षीय बेटी लक्ष्मी कुमारी शामिल है. तीनों बच्चे एक ही परिवार के थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




