तरैया जदयू में गुटबाजी चरम पर, दोनों गुटों ने बनाये दो अध्यक्ष

Published at :10 Sep 2016 7:34 AM (IST)
विज्ञापन
तरैया जदयू में गुटबाजी चरम पर, दोनों गुटों ने बनाये दो अध्यक्ष

तरैया : प्रखंड के वाईडीबीएस कॉलेज के परिसर में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का गहमागहमी के बीच दो गुटों में चुनाव हुआ. एक गुट की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष राजकुमार सिंह कुशवाहा ने किया. जबकि दूसरे गुट की अध्यक्षता सत्येंद्र कुमार साहनी ने किया. प्रथम गुट ने प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव सक्रिय कार्यकर्ताओं के सर्वसम्मति से […]

विज्ञापन
तरैया : प्रखंड के वाईडीबीएस कॉलेज के परिसर में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का गहमागहमी के बीच दो गुटों में चुनाव हुआ. एक गुट की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष राजकुमार सिंह कुशवाहा ने किया. जबकि दूसरे गुट की अध्यक्षता सत्येंद्र कुमार साहनी ने किया.
प्रथम गुट ने प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव सक्रिय कार्यकर्ताओं के सर्वसम्मति से रामविचार सिंह कुशवाहा को चुना. वही दूसरे गुट के सदस्यों ने भी सर्वसम्मति से मनौवर हुसैन को चुना. इस तरह से जदयू के दो-दो अध्यक्ष चुनेंगे. जबकि दोनों गुटों में जिला से नियुक्त पर्यवेक्षक अनुपस्थित थे. प्रथम गुट ने अपने प्रस्ताव में कहा है कि प्रखण्ड में 122 सक्रिय कार्यकर्ता है, जबकि वोटर लिस्ट में डेलीगेट सदस्य का नाम 60 है तथा इसी डेलीगेट सदस्यों में एक अध्यक्ष चुने जायेंगे. जदयू के नियमावली का उल्लंघन करते हुए दूसरे पक्ष के लोग पर्यवेक्षक की अनुपस्थिति में बिना डेलीगेट सदस्य होते हुए अध्यक्ष का चुनाव कराया गया जो गलत है.
डेलीगेट के सदस्य ही अध्यक्ष का चुनाव लड़ सकता है. पूर्व अध्यक्ष राजकुमार सिंह व तरैया मुखिया प्रतिनिधि विनोद मांझी की देख-रेख में अध्यक्ष पद के लिए रामविचार सिंह को मनोनीत किया गया. मौके पर राजकुमार सिंह, डॉ त्रिलोकीनाथ सिंह, जदयू अतिपिछड़ा के प्रखंड अध्यक्ष धर्मेन्द्र साह, पवन कुमार सिंह, विद्यालाल महतो, बिनोद मांझी, प्रभावती कुंवर समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे. वही दूसरे गुट के सदस्यों ने प्रखंड अध्यक्ष मनौवर हुसैन को चुना.
इस गुट ने प्रखंड कार्यकारणी समिति का गठन भी किया गया. जिसमे सचिव हिमांशु कुमार सहनी को चुना गया तथा सदस्य के रूप में राज कुमार सिंह, मो तुफैल, चन्देश्वर राम, जयप्रकाश कुशवाहा, मनोज कुमार सिंह, सत्येन्द्र कुमार सहनी, रामदेई देवी, अहमद कदीर, संगीता देवी, मो रियाजुद्दीन, असगर मियां, योद्धा प्रसाद समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन