बिहार : सारण में बस पलटी, दर्जन भर छात्र-छात्राएं घायल

Published at :09 Sep 2016 12:51 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : सारण में बस पलटी, दर्जन भर छात्र-छात्राएं घायल

सारण : बिहार के सारण जिले के गड़खा थाना के सामने शुक्रवार की सुबह छात्र-छात्राओं से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.इसहादसे में एक दर्जन के करीब छात्र-छात्राओं केघायल होने की सूचना है. हालांकि इस दुर्घटना में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है. जानकारी के मुताबिक सभी घायल सीवान जिले के सिसवन […]

विज्ञापन

सारण : बिहार के सारण जिले के गड़खा थाना के सामने शुक्रवार की सुबह छात्र-छात्राओं से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.इसहादसे में एक दर्जन के करीब छात्र-छात्राओं केघायल होने की सूचना है. हालांकि इस दुर्घटना में कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है. जानकारी के मुताबिक सभी घायल सीवान जिले के सिसवन थाने के घाेरघट गांव के रहने वाले बताये जा रहे हैंऔर मुख्यमंत्री परिभ्रमण यात्रा के तहत राजगीर घूमने गये थे.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बस सीवान जिले के सिसवन थाने के राजकीय मिडिल स्कूल घोरघट केकरीबसाठ छात्र-छात्राओं औरआधा दर्जन शिक्षकों व कर्मियों को लेकर राजगीर से घोरघट लौट रही थी तभीहादसाहोगया. घटनाकीसूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को बस से बाहर निकाला.घायल बच्चों को इलाज के लिए पीएचसी पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों की टीम ने तुरंतघायल बच्चों का इलाज शुरूकरदिया.वहीं, हादसे के बाद चालक व खलासी बस छोड़ फरार हो गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन