कार्यों को पूरा करने में तेजी लायें : डीएम पदाधिकारी:डीएम

Published at :06 Sep 2016 3:45 AM (IST)
विज्ञापन
कार्यों को पूरा करने में तेजी लायें : डीएम पदाधिकारी:डीएम

छपरा (सदर) : डीएम दीपक आनंद ने सोमवार को जिला स्तरीय पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक में कार्यों के ससमय निष्पादन पर जहां जोर दिया वहीं बैठक में अनुपस्थित आधा दर्जन पदाधिकारियों के वेतन पर अगले आदेश तक रोक लगाने का निर्देश दिया. उन्होंने सिविल सर्जन तथा डी डब्लूओं को निर्देश दिया कि अपने-अपने कार्यालय में […]

विज्ञापन

छपरा (सदर) : डीएम दीपक आनंद ने सोमवार को जिला स्तरीय पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक में कार्यों के ससमय निष्पादन पर जहां जोर दिया वहीं बैठक में अनुपस्थित आधा दर्जन पदाधिकारियों के वेतन पर अगले आदेश तक रोक लगाने का निर्देश दिया. उन्होंने सिविल सर्जन तथा डी डब्लूओं को निर्देश दिया कि अपने-अपने कार्यालय में मानदेय एवं वेतन भुगतान का कार्य दो दिन में संपन्न करें.

उन्होंने आवंटन उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में विभाग से तुरंत मांग कर वेतन भुगतान करने का निर्देश दिया. उन्होंने डीडब्लूओं को पोस्ट मैट्रिक के लंबित छात्रवृति भुगतान के साथ-साथ डीइओ को निर्देश दिया कि आगामी मैट्रिक की परीक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी संबंधित छात्र-छात्राओं का आधार कार्ड अविलंब बनवा ले. उन्होंने जिला पशुपालन पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों दैनिक भ्रमण कर पशुओं की चिकित्सा एवं जांच करने का निर्देश दिया.
नेहरू स्मारक, शिशु पार्क, एकता भवन की शीघ्र मरम्मती का निर्देश : डीएम ने डूडा के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि एकता भवन, पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मारक एवं शिशु पार्क का मरम्मती कार्य अविलंब पूरा करायें. बिहार शताब्दी नलकूप योजना के तहत कम से कम 150 लाभुकों को इस सप्ताह में भुगतान करायें. ग्रामीण कार्य विभाग सोनपुर को निर्देश दिया कि बाढ़ से क्षतिग्रस्त सभी मार्गों को अविलंब मरम्मत करायें. वहीं पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को छपरा-पटना मुख्य मार्ग के मरम्मती का कार्य अविलंब पूरा करने का निर्देश दिया.
मढ़ौरा प्रखंड में लंबित किसान भवन का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के लिए भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को दिया. वहीं जिले में अधूरे पड़े पंचायत भवन के अधूरे निर्माण कार्यों को पूरा करने का निर्देश स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन दो के कार्यपालक अभियंता को दिया.
आधा दर्जन अनुपस्थित पदाधिकारियों को अगले आदेश तक रोका वेतन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन