एसएसपी ने 85 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, मिली नयी जिम्मेदारी

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
एसएसपी ने 85 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, मिली नयी जिम्मेदारी

एसएसपी डॉ कुमार आशीष के निर्देश पर जिले के कुल 85 पुलिस पदाधिकारियों को विभिन्न थाना व इकाइयों में नयी जिम्मेदारी सौंपी गयी है.

विज्ञापन

छपरा. एसएसपी डॉ कुमार आशीष के निर्देश पर जिले के कुल 85 पुलिस पदाधिकारियों को विभिन्न थाना व इकाइयों में नयी जिम्मेदारी सौंपी गयी है. सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने नव पदस्थापन स्थल पर अविलंब योगदान देने का निर्देश दिया गया है. इसी क्रम में सारण जिलाबल के 2020 बैच के 65 पुलिस अवर निरीक्षक तथा 2019 बैच के दो पुलिस अवर निरीक्षक, जिन्हें बुनियादी प्रशिक्षण के बाद जिले के विभिन्न थानों में व्यवहारिक प्रशिक्षण हेतु प्रतिनियुक्त किया गया था, उनका प्रशिक्षण पूर्ण हो चुका है. प्रशिक्षण पूरा होने के पश्चात वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार कुल 67 परीक्ष्यमान पुलिस अवर निरीक्षकों को पुलिस अवर निरीक्षक की कोटि में प्रत्यावर्तित करते हुए जिलांतर्गत विभिन्न थाना एवं प्रतिष्ठानों में पदस्थापित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन