16 को छपरा पहुंचेंगे सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Jul 2016 5:12 AM (IST)
विज्ञापन

पटना उच्च न्यायालय के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश भी होंगे उपस्थित दर्जनाधिक न्यायमूर्ति भी होंगे शामिल छपरा (कोर्ट) : आगामी 16 जुलाई को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति शिव कीर्ति सिंह छपरा व्यवहार न्यायालय पहुंचेंगे, जहां उनके द्वारा न्यायालय परिसर स्थित स्व राधेश्याम सिन्हा मेमोरियल भवन का उद्घाटन एवं स्व सिन्हा तथा उनके पिता स्व गगनदेव नारायण […]
विज्ञापन
पटना उच्च न्यायालय के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश भी होंगे उपस्थित
दर्जनाधिक न्यायमूर्ति भी होंगे शामिल
छपरा (कोर्ट) : आगामी 16 जुलाई को सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति शिव कीर्ति सिंह छपरा व्यवहार न्यायालय पहुंचेंगे, जहां उनके द्वारा न्यायालय परिसर स्थित स्व राधेश्याम सिन्हा मेमोरियल भवन का उद्घाटन एवं स्व सिन्हा तथा उनके पिता स्व गगनदेव नारायण सिंह की मूर्तियों का अनावरण किया जायेगा. इसके साथ ही उच्च न्यायालय पटना के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश इकबाल अहमद अंसारी द्वारा स्व राधेश्याम सिन्हा के तैल चित्र का अनावरण भी किया जायेगा.
उक्त जानकारी विधि मंडल के महासचिव रविरंजन प्रसाद सिंह ने देते हुए कहा है कि उक्त कार्यक्रम में पटना उच्च न्यायालय के लगभग सभी न्यायमूर्ति शामिल होंगे, जो बिहार में पहली बार होगा. उन्होंने कहा कि विधि मंडल छपरा के अनुरोध पर कार्यक्रम में पधारने वाले न्यायमूर्तियों में न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता, नवनीति प्रसाद सिंह, समरेंद्र प्रताप सिंह, अजय कुमार त्रिपाठी, डॉ रविरंजन, ज्योति शरण, राकेश कुमार, दिनेश कुमार सिंह, युगेश्वर साहू, वीजेंद्र नाथ, शिवजी पांडेय, अश्विनी कुमार सिंह, विकास जैन, अहसानुद्दीन अमनालुल्लाह, आदित्य कुमार त्रिवेदी, राजेंद्र कुमार मिश्रा,
चक्रधारी शरण सिंह, प्रभात कुमार झा, जीतेंद्र मोहन शर्मा, अंजना मिश्रा, नीलू अग्रवाल के अलाव अवकाश प्राप्त न्यायमूर्ति मिहिर कुमार झा के साथ ही वर्तमान न्यायिक सदस्य लोकायुक्त बिहार एवं जिला जज छपरा रमेश तिवारी भी शामिल रहेंगे. श्री सिंह ने कहा कि उद्घाटन एवं मूर्ति अनावरण के उपरांत उपस्थित सभी न्यायमूर्तियों के अभिनंदन एवं स्वागत समारोह का आयोजन व्यवहार न्यायालय परिसर में किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




