पटना से क्राइम को अंजाम देने पहुंचे सारण, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सारण : जिला पुलिस को एक जबरदस्त सफलता मिली है. पुलिस ने जिले में बड़े अपराध की योजना बना रहे राजधानी पटना के पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यह सभी अपराधी किसी बड़े अपराध को अंजाम देने की फिराक में हैं. पुलिस ने सूचना के बाद एक […]
सारण : जिला पुलिस को एक जबरदस्त सफलता मिली है. पुलिस ने जिले में बड़े अपराध की योजना बना रहे राजधानी पटना के पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यह सभी अपराधी किसी बड़े अपराध को अंजाम देने की फिराक में हैं. पुलिस ने सूचना के बाद एक विशेष टीम का गठन कर इन्हें धर दबोचा. अपराधियों के पास से पुलिस को देशी कट्टे के सात दो कारतूस और गहने बरामद हुए हैं.
पुलिस की मानें तो गिरफ्तार सभी क्रिमिनल्स पटना के रहने वाले हैं. एक अपराधी की पहचान जिले के बनियापुर निवासी के रूप में हुई है.जिले के एसपी ने मीडिया को बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधियों का क्रिमिनल रिकार्ड रहा है और सभी के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं. पुलिस इस गिरफ्तारी के बाद अपराधियों से पूछताछ में लगी है और कई और उद्भेदन होने का अनुमान लगा रही है. पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है और विशेष टीम से जांच करवायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










