कृषि व किसानों के विकास से बढ़ेगा रोजगार

कृषि व किसानों के विकास से बढ़ेगा रोजगार कृषि यांत्रिकीकरण सह उपादान मेले का डीएम ने किया उद्घाटन उत्कृष्ट कार्य करनेवाले किसान सलाहकारों, कृषि समन्वयकों, बीएओ को किया जायेगा सम्मानितमेले में 1126 किसानों के बीच कृषि यंत्रों का वितरण हुअा नोट. फोटो नंबर 22 सीएचपी 8 है. कैप्सन होगा- उद्घाटन करते डीएम दीपक आनंद संवाददाता, […]
कृषि व किसानों के विकास से बढ़ेगा रोजगार कृषि यांत्रिकीकरण सह उपादान मेले का डीएम ने किया उद्घाटन उत्कृष्ट कार्य करनेवाले किसान सलाहकारों, कृषि समन्वयकों, बीएओ को किया जायेगा सम्मानितमेले में 1126 किसानों के बीच कृषि यंत्रों का वितरण हुअा नोट. फोटो नंबर 22 सीएचपी 8 है. कैप्सन होगा- उद्घाटन करते डीएम दीपक आनंद संवाददाता, छपरा (सारण)कृषि व किसानों के विकास से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. इस क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं. उक्त बातें जिलाधिकारी दीपक आनंद ने कृषि भवन परिसर में आयोजित कृषि यांत्रिकीकरण सह उपादान मेले का उद्घाटन करते हुए मंगलवार को कहीं. उन्होंने कहा कि उद्योग-धंधा विहीन इस जिले में रोजगार का सबसे बड़ा साधन कृषि कार्य है. उन्होंने कृषि और कृषि पर छोटे-छोटे उद्योग-धंधे को विकसित करने पर बल दिया. डीएम ने कहा कि कृषि और किसानों के विकास में कृषि यांत्रिकीकरण योजना का अहम योगदान है. कृषि यंत्रों के प्रयोग तथा वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने से लागत खर्च में कमी आयी है और उत्पादन क्षमता में काफी वृद्धि हुई है. कल्याण योजनाओं पर हुई चर्चाउन्होंने सरकार द्वारा किसानों के विकास तथा कल्याण के लिए चलायी जा रहीं योजनाओं की चर्चा करते हुए किसानों से इसका लाभ उठाने की अपील की. डीएम ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करनेवाले किसान सलाहकारों, कृषि समन्वयकों, प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को पुरस्कृत किया जायेगा. जिला कृषि पदाधिकारी कृष्णकांत झा ने कहा कि कृषि यांत्रिकीकरण योजना को पूरी तरह ऑन लाइन कर दिया गया है. ऑन लाइन सिस्टम से योजना पूरी तरह पारदर्शी तरीके से लागू की जा रही है. राज्य में यह जिला तीसरे स्थान पर है. उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत योग्य किसानों को इस योजना के तहत स्वीकृति पत्र दिया गया है. समारोह में कृषि समन्वयक दीपक कुमार, अनिरुद्ध सिंह, राजाराम राय, मुकेश कुमार सिंह आदि ने भाग लिया. डीएम ने मेले का अवलोकन भी किया और किसानों से कृषि यंत्रों की उपयोगिता के बारे में चर्चा भी की. मेले में 1126 किसानों के बीच कृषि यंत्रों का वितरण अनुदानित दर पर किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










